World Hindi Day 2021: जानें कब मनाया जाता है ‘ विश्व हिंदी दिवस’, क्या है इसका इतिहास?

  • Follow Newsd Hindi On  
World Hindi Day 2021: जानें कब मनाया जाता है ' विश्व हिंदी दिवस', क्या है इसका इतिहास?

World Hindi Day 2021: दुनियाभर में हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। भारतियों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इसे सबसे पहले 10 जनवरी, 2006 ई को मनाया गया था। इस साल तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को विश्व हिन्दू दिवस मनाने की घोषणा की थी।

इस दिन से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हिंदी को अंतरराष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिलाना और प्रचार प्रसार करना है। साथ ही हिंदी को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विश्व पटल पर हिंदी भाषा में भाषण देते हैं। इससे पहले दिवगंत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण दिया था।


World Hindi Day 2021: भारत में कब मनाया जाता है ‘विश्व हिंदी दिवस’

भारत में हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस दो अलग तारीख पर मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है जबकि हिंदी दिवस 14 सितंबर के दिन मनाया जाता है। हिंदी के महान साहित्यकार व्यौहार राजेन्द्र सिंह ने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी। उनके संघर्ष और मेहनत की वजह से ही हिंदी राष्ट्रभाषा बन सकी थी। बता दें कि व्यौहार राजेन्द्र सिंह का जन्म 14 सितंबर, 1900 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था।

सविंधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि हिंदी ही देश की राष्ट्रभाषा होगी। हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने में काका कालेलकर, मैथिलीशरण गुप्त, हजारीप्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविन्ददास की भी अहम भूमिका मानी जाती है।


World Hindi Day 2021: कैसे मनाया जाता है ‘विश्व हिंदी दिवस’

इस दिन दुनियाभर में स्थित भारत के दूतावासों में विश्व हिंदी मनाया जाता है। इस दिन हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही कई स्कूल, कॉलेजस में उत्साह से विश्व हिंदी मनाया जाता है। कई लोग हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति के महत्व के बारे में बात करने के खुलकर आगे भी आते हैं। देश भर के स्कूल में हिंदी बहस, हिन्दी दिवस पर कविता और कहानी जैसी प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन कराए जाते हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)