World Mental Health Day 2020: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, क्या है इतिहास

  • Follow Newsd Hindi On  
World Mental Health Day 2020: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, क्या है इतिहास

World Mental Health Day 2020: आज के दौर में इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने सेहत का कम ही ध्यान रख पाते हैं। शारीरिक बीमारी के साथ साथ मानसिक बीमारी का भी इंसान शिकार हो जाता है। मानसिक बीमारी इंसान के लिए ज्यादा घातक हो जाती है। यह इतनी खतरनाक होती है कि लोग खुदखुशी तक कर लेते हैं। लोगों को इसी मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील और जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य (World Mental Health Day) दिवस मनाया जाता है।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाने का क्या है कारण?


कई कारणों से आज दुनिया में लोग डिप्रेशन या अन्य मानसिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।कई बार लोग मानसिक रोग की चपेट में इस कदर आ जाते हैं कि उन्हें आत्महत्या तक करना पड़ता है। लोग इस बीमारी के बारें में किसी से कह भी नहीं पाते। ऐसे में विश्व को मेंटल हेल्थ के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह दिन हर साल मनाया जाता है।

क्या है इतिहास ?

पहली बार विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस साल 1992 में संयुक्त राष्ट्र (UN)के उप महासचिव रिचर्ड हंटर और वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ (World Health Fedreation For Mental Health) की पहल पर मनाया गया था। ये 150 से अधिक सदस्य देशों वाला एक वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य संगठन है। इसके बाद साल 1994 में तत्कालीन संयुक्त राष्ट्र के महासचिव यूजीन ब्रॉडी के सुझाव के बाद विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस को एक थीम के साथ मनाने की शुरुआत की गई।


वर्ष 1994 में पहली बार “दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार।” नामक थीम के साथ विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया था। तब से हर साल 10 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए वैश्विक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऑस्ट्रेलिया समेत कुछ देशों में मानसिक रोगों से बचने और उनके नुकसान के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह (Mental Health Week) भी मनाया जाता है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)