जेल में सेनेटाइजर पीने से पहलवान की मौत, कुश्ती में जीता चुका था राष्ट्रीय स्वर्ण पदक

  • Follow Newsd Hindi On  
जेल में सेनेटाइजर पीने से पहलवान की मौत, कुश्ती में जीता चुका था राष्ट्रीय स्वर्ण पदक

एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले अजय ठाकुर की जेल में मृत्यू हो गई है। बताया जा रहा है कि अंबाला के सेंट्रल जेल में बंद अजय ने सेनेटाइजर की दो बोतलें पी ली थी। इसे पीने के कारण उनकी मौत हो गई है।

बता दें कि अजय हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ स्थित सैनी माजरा के रहने वाले थे। उसे राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल से नवाजा गया था। अजय ने कुछ दिनों तक सेना में बतौर सूबेदार नौकरी भी की थी। लेकिन बाद में किसी कारण से उसने नौकरी छोड़ दी।


मौत के बाद अजय का पोस्टमार्टम पुलिस ने मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराया, और उसके बिसरे को लैब भेजवाया। पोस्टमार्टम की पूरी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। अब पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पूरा खुलासा होगा।

अजय कई दिनों से सेंट्रल जेल में बंद था। पहले अजय ने माजरा में एक अखाड़ा खोला था जिसका नाम उसने बजरंग अखाड़ा रखा था। यहां वो अपने एक दोस्त के साथ मिलकर युवाओं के कुश्ती के दांव पेंच सिखाता था। लेकिन लगभग एक साल पहले पंचकूला में हुई डकैती मामले में पुलिस को अजय पर भी शक हुआ था।

इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने घटना के सिलसिले में शक के बिनाह पर अजय को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी होने के बाद से ही वो काफी परेशान रहने लगा था।


इसी टेंशन के कारण वो बीते दो दिनों से सेनिटाइजर पीने लगा था। इसे पीने के कारण जब अजय की हालत काफी खराब हो गई तो उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)