Xiaomi launch Event: Mi Band 4, 65 इंच का Mi TV और Mi वॉटर प्यूरीफायर हो सकते हैं लॉन्च

  • Follow Newsd Hindi On  
Xiaomi launch Event: Mi Band 4, 65 इंच का Mi TV और Mi वॉटर प्यूरीफायर हो सकते हैं लॉन्च

Xiaomi India launch Event: चीन की कंपनी शाओमी (Xiaomi) आज भारत में अपनी ‘स्मार्टर लिविंग 2020’ इवेंट में कई प्रॉडक्ट्स लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस इवेंट में Mi Band 4, 65 इंच का Mi TV लॉन्च करने वाली है। टीजर से पता चलता है कि कंपनी इवेंट में Mi वॉटर प्यूरीफायर भी लॉन्च कर सकती है। टीजर से यह भी कन्फर्म हुआ है कि शाओमी अपने लेटेस्ट Mi TV में नेटफ्लिक्स ऐप को इंटीग्रेट कर रही है। शाओमी इंडिया के YouTube पेज पर आप इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

Mi Band 4 होगा लॉन्च

शाओमी इस इवेंट को लेकर लगातार टीजर रिलीज करती रही है, जिससे पता चलता है कि कंपनी इवेंट में कौन-कौन से प्रॉडक्ट लॉन्च कर सकती है। यह पहले ही तय हो चुका है कि शाओमी इस इवेंट में Mi Band 4 लॉन्च करेगी। शाओमी का यह लेटेस्ट फिटनेस बैंड ऐमजॉन इंडिया के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगा। Mi Band 4 पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है। इसमें 0.95-इंच कलर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और कंपनी का दावा है कि इसे सिंगल चार्ज के बाद 20 दिनों तक चलाया जा सकता है।


Xiaomi launch Event: Mi Band 4, 65 इंच का Mi TV और Mi वॉटर प्यूरीफायर हो सकते हैं लॉन्च

फिलहाल Mi Band 4 की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। चीन में CNY 169 (लगभग 1,700 रुपये) रखी गई है। भारत में भी इसकी कीमत 1,700 रुपये से 2,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है। इसके अलावा, स्मार्ट बैंड में सिक्स-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर दिए गए हैं, जो कि फिजिकल एक्टिविटी को मॉनिटर करते हैं।

इसके अलावा एक Mi TV को भी इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इस टीवी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि इस टीवी में 4K LED पैनल दिया जाएगा। टीजर के मुताबिक इसमें 65-इंच की स्क्रीन मिलेगी। अब तक भारतीय बाजार में शाओमी द्वारा 55-इंच स्क्रीन को उतारा गया है।


Xiaomi launch Event: Mi Band 4, 65 इंच का Mi TV और Mi वॉटर प्यूरीफायर हो सकते हैं लॉन्च

शाओमी इस इवेंट में वॉटर प्यूरीफायर भी लॉन्च कर सकती है। इसका नाम Mi Water Purifier है। उम्मीद है कि कंपनी इसे सेल में उतार सकती है। इसके अलावा कुछ और नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए जा सकते हैं।


Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए Redmi K20 और K20 Pro स्मार्टफोन

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)