यह मेरी हार होगी, भाजपा की नहीं : रघुवर

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 23 दिसंबर (आईएएनएस)| झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर चल रही मतगणना के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हार होती है, तो यह हार उनकी होगी, भाजपा की नहीं। रांची में पत्रकारों से बातचीत में दास ने कहा कि इस चुनाव में अब तो जो भी जनादेश आ रहा है, उसको स्वीकार करता हूं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में मिले जनादेश के मुताबिक उन्होंने राज्य में विकास के कार्य करने की कोशिश की और लोगों की सेवा करने का काम किया।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “अंतिम परिणाम आना बाकी है। नतीजों में फेरबदल की गुंजाइश बची हुई है। इस चुनाव में यदि हार होती है तो यह भाजपा की नहीं मेरी हार होगी।”


मतगणना के रुझानों के मुताबिक, रघुवर दास अपने निर्वाचन क्षेत्र जमशेदपुर (पूर्वी) से पीछे चल रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने हालांकि कहा कि जमशेदपुर पूर्वी से उनकी जीत तय है। अभी कई चक्र की गिनती शेष है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)