योग जीवन जीने का एक तरीका : कीर्ति कुलहरि

  • Follow Newsd Hindi On  

देहरादून, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कीर्ति कुलहरि आजकल प्रकृति की गोद में योग करने का आनंद ले रही हैं।

कीर्ति इन दिनों उत्तराखंड में हैं। गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की, जिनमें वह ऊंची पहाड़ियों के बीच योग सेशन लेती नजर आ रही हैं।


कृति ने इस तस्वीर को कैप्शन दिया, “प्रकृति के बीच में रहकर कुछ भी करना बहुत अच्छा और सुंदर लगता है .. उम्मीद करती हूं कि मैं हमेशा योग करने के लिए समय और जगह पा सकूं.. योग जीवन जीने का एक तरीका है .. इसे अपनाएं, यह आपको कभी धोखा नहीं देगा।”

कीर्ति पहले भी अपने फॉलोअर्स से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आग्रह कर चुकी हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने पुशअप्स करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया था।

उन्होंने लिखा था, “एक्सरसाइज करने को अपनी जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाना जीवन के सबसे कठिन कामों में से एक है। लेकिन जब एक बार आप ऐसा करते हैं तो गेम चेंजिंग साबित होता है। इससे कई फायदे होते हैं।”


अभिनेत्री अब परिणीति चोपड़ा के साथ ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ में नजर आएंगी। यह फिल्म हॉलीवुड मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जो पाउला हॉकिन्स की इसी नाम से 2015 में आई बेस्टसेलर किताब पर आधारित है।

–आईएएनएस

एसडीजे/एसजीके

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)