यूपी: योगी के मंत्री बोले- भारत में बुर्का पर लगे बैन, त्रेता युग में शूर्पणखा ने शुरू किया था चलन

  • Follow Newsd Hindi On  
यूपी: योगी के मंत्री बोले- भारत में बुर्का पर लगे बैन, त्रेता युग में शूर्पणखा ने शुरू किया था चलन

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के दर्ज प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह लगातार विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। अलीगढ़ में पहले एएमयू छात्रों को ज़िंदा गाड़ देने की बातें करने वाले मंत्री ने अब मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले बुर्के (हिजाब) को लेकर एक और विवादास्पद बयान दिया है।  उन्होंने कहा कि देश में बुर्के पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। क्योंकि ऐसा होने से आतंकवाद पर लगाम लगाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि श्रीलंका सहित अन्य कई देशों ने बुर्के पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

रघुराज सिंह ने आगे कहा कि बैंकों में जिस प्रकार से अगर आप बुर्का पहनकर जाओगे तो टीवी में नहीं आ पाओगे। आपकी शक्ल छिप जाएगी। शाहीन बाग़ में लोग बुर्का पहनकर बैठे हैं। बुर्का चोर-चकोरों को एक प्रकार से आड़ दिलाने का काम करता है। बदमाशों को आतंकवादियों को इससे आड़ मिल जाती है। इसलिए बुर्का बैन किया जाना चाहिए।


उन्होंने कहा कि देश में पीएम मोदी और यूपी में सीएम योगी की सरकार है। इस लिहाज से मैंने यह आग्रह किया है कि बुर्का पर बैन लगाया जाना चाहिए। जब बुर्का बैन हो जाएगा तो उससे आतंकवादियों का प्रवेश भी बंद हो जाएगा। क्योंकि आतंकवादी महिलाओं के भेष में अंदर घुसना चाहते हैं। कल ब्राह्मण महासभा के एक कार्यक्रम में मैंने ये कहा था।

बुर्का कहां से आया, मंत्री ने बताया

बीजेपी नेता ने त्रेता युग का उदाहारण देते हुए कहा राम और लक्ष्मण जी के समय में जब शूर्पणखा के नाक व कान काटे काट दिए थे तो वह अरब चली गईं थीं और वहां पर सिर्फ आंख खोलकर वह अपने आप को छिपाकर रहती थीं। वहां से बुर्का का चलन शुरू हुआ। बुर्का अरब से अपने देश में आया।


यूपी: मंत्री रघुराज सिंह बोले- मोदी और योगी के खिलाफ नारे लगाने वालों को जिंदा दफन कर देंगे


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)