यूपी में तेंदुए ने बच्ची को मौत के घाट उतारा

  • Follow Newsd Hindi On  

लखीमपुर, 27 मार्च (आईएएनएस)| लखीमपुर के ईसानगर इलाके में बुधवार रात एक 10 वर्षीय लड़की को तेंदुए ने मार डाला।

चकदहा गांव की रहने वाली लड़की रात में लापता हो गई थी और उसका शव गुरुवार को एक खेत से बरामद किया गया था।


ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को तुरंत घटना की जानकारी दी। वन विभाग की खोज के दौरान तेंदुए के पैरों के निशान मिले।

यह घटना चकदहा गांव में हुआ, जो धौरहरा रेंज के जंगलों से सटा हुआ है। यहां दुधवा टाइगर रिजर्व का बफर जोन लगता है। इस इलाके में जंगली जानवरों की आवाजाही आम है।

प्रभागीय वनाधिकारी अनिल पटेल ने कहा, “धौरहरा रेंज के पास एक तेंदुए द्वारा मोहिनी नाम की लड़की को मार डाला गया। हमारी टीम तेंदुए की आवाजाही की निगरानी कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेने के बाद मौके पर एक पिंजरा रखा जाएगा। जानवर इस क्षेत्र में दूसरों पर हमला कर सकता है। ”


गौरतलब है कि मृतक के परिवार को राहत योजना के तहत 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)