यूरो क्वालीफायर्स : पुर्तगाल ने 4-2 से जीता मुकाबला, रोनाल्डो ने किया गोल

  • Follow Newsd Hindi On  

 बेल्ग्रेड (सर्बिया), 8 सितम्बर (आईएएनएस)| पुर्तगाल की टीम ने शनिवार रात यहां यूरो-2020 क्वालीफायार के एक रोमांचक मैच में सर्बिया को 4-2 से हराया। ‘ईएसपीएन’ के अनुसार, इस मैच में करिश्माई फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गोल किया।

 उनके अलावा, विलियम कर्वाल्हो, गोनकालो गुएडेस और बर्नाडो सिल्वा ने गोल दागे।


पुर्तगाल इस जीत के बाद ग्रुप-बी में पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि सर्बिया चौथे पायदान पर खिसक गई है। उसके चार अंक हैं।

पहले हाफ में पुर्तगाल ने केवल एक गोल किया। 42वें मिनट में कर्वाल्हो ने 18 यार्ड बॉक्स के अंदर से गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

मेहमान टीम की बढ़त को 58वें मिनट में गुएडेस ने दोगुना कर दिया।


सर्बिया ने वापसी करने का प्रयास किया और 68वें मिनट में निकोला मिलेकोविक ने मेजबान टीम के लिए गोल किया। उसकी यह खुशी ज्यादा देकर तक नहीं रही और रोनाल्डो 80वें मिनट में गोल करके स्कोर 3-1 कर दिया।

मैच के 85वें मिनट में गोल करके एलेक्जेंडर मित्रोविक ने सर्बिया के जीत की उम्मीद बनाए रखी। हालांकि, अगले ही मिनट में सिल्वा गोल करने में कामयाब रहे और पुर्तगाल की जीत सुनिश्चित कर दी।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)