युवा जोड़े को परिवार के सदस्य ने गोली मारी

  • Follow Newsd Hindi On  

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 8 नवंबर (आईएएनएस)। मुजफ्फरनगर में खतोली पुलिस थाने के तहत पिपलहेड़ा गांव में 17 वर्षीय एक लड़की और उसके कथित प्रेमी को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है।

इस मामले में आरोपी लड़की का चचेरा भाई है। वह उनके संबंधों का विरोध कर रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


घटना शनिवार शाम की है। लड़की और उसके 18 वर्षीय प्रेमी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसएचओ एच.एन. सिंह ने कहा कि युवा जोड़े अलग-अलग जातियों के थे, जिसके कारण उनके परिवार उनका विरोध कर रहे थे।

–आईएएनएस


एमएनएस/एसजीके

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)