आप के दक्षिण दिल्ली प्रभारी राघव चड्ढा ने भाजपा की विभाजनकारी नीतियों को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। उन्होंने भाजपा के पूर्वांचल नेता चंदन कुमार चौधरी की पिटाई मामले में एफआईआर दर्ज करके दोषी व्यक्ति की तत्काल गिरफ़्तारी की मांग की है। श्री चड्ढा के अनुसार इस प्रकरण से भाजपा का पूर्वांचल के प्रति द्वेष एक बार फिर उजागर हुआ। ऐसी ही मानसिकता के तहत गुजरात, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में उत्तर भारतीयों को हमलों का शिकार होना पड़ा है।
श्री चड्ढा के अनुसार राष्ट्रीय एकता सभी देशवासियों को जोड़ने से आती है। तीन हज़ार करोड़ ख़र्च करने से एकता नहीं आती। श्री चड्ढा ने पूछा कि भाजपा की यह कैसी यूनिटी है? अपने ही पूर्वांचल नेता को दक्षिणी दिल्ली के सांसद रन फ़ॉर यूनिटी में पीटते हैं, पूरबिया कहकर गाली दी जाती है। श्री चड्ढा के अनुसार राष्ट्रनिर्माण के लिए इंसानियत की राजनीति चाहिए, जो आम आदमी पार्टी कर रही है।
श्री चड्ढा ने कहा कि 28 अक्टूबर को आप ने उत्तर भारतीय स्वाभिमान यात्रा के जरिये राष्ट्रीय एकता का सकारात्मक संदेश दिया। लेकिन आज सरदार पटेल की जयंती पर ऐसी घटना के जरिये भाजपा ने अपनी विघटनकारी नीतियों को उजागर किया है।
श्री चड्ढा ने कहा कि यह सरदार पटेल ही थे, जिन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोया। धर्म-जाति-प्रांत की आज जैसी राजनीति करने वाले तो देश को एकजुट नहीं, विखंडित ही करते।
श्री चड्ढा ने कहा कि दिल्ली के विकास में उत्तर भारतीयों और उत्तराखंड व अन्य राज्यों से आए नागरिकों का भी योगदान है। लेकिन जो भाजपा अपने ही पूर्वांचल नेता के साथ ऐसा सलूक करे, वह आम आदमी के साथ कैसा घिनौना बर्ताव करेगी, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
श्री चड्ढा ने कहा कि पिटाई कांड के बाद पीड़ित की एफआईआर दर्ज करने से दिल्ली पुलिस ने जिस तरह आनाकानी की, वह भी दुर्भाग्यपूर्ण है। आम आदमी पार्टी नेताओं पर कोई गलत आरोप भी लगा दे, तो तत्काल गिरफ़्तारी हो जाती है। जबकि आज सरेआम हुई घटना पर भी पुलिस चुपचाप बैठी रही।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…