10 दिसंबर का इतिहास- अमर्त्य सेन को अर्थशास्त्र के लिए 1998 में नोबेल पुरस्कार दिया गया

Follow न्यूज्ड On  

10 December History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 10 दिसंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

Important events of 10 December

  • 1887: आस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन के बीच बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
  • 1903: पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को भौतिक विज्ञानके लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1950: आज के दिन को मानव अधिकार दिवस घोषित किया। इसका मकसद दुनिया भर के लोगों का ध्यान मानवाधिकार की ओर खींचना, ताकि हर देश और समुदाय में सभी को एक नजर से देखा जाए।
  • 1960: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रतिबंधित अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के नेता अल्बर्ट लूथली ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद समाप्त करने की अपील की थी।
  • 1994: यासिर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।
  • 1998: अमर्त्य सेन को स्टॉकहोम में अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2000: नवाज़ शरीफ़ सहपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित।
  • 2004: ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।

Person born on 10 December

  • 1870: प्रसिद्ध इतिहासकार यदुनाथ सरकार का जन्म।
  • 1878: वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म।
  • 1878: भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद मोहम्मद अली जौहर का जन्म।
  • 1888: स्वतन्त्रता सेनानी प्रफुल्लचंद चाकी का जन्म।
  • 1902: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एस. निजलिंगप्पा का जन्म।

Person died on 10 December

  • 1896: नोबेल प्राइज के संस्थापक अल्‍फ्रेड नोबेल का निधन।
  • 1963: मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और विद्वान के. एम. पणीक्कर का निधन।
  • 1995: स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का निधन।
  • 2001: अभिनेता अशोक कुमार का निधन।

This post was last modified on December 10, 2019 10:02 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022