इतिहास में 13 जून- प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक मेहदी हसन का 2012 में निधन

Follow न्यूज्ड On  

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 13 जून को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

13 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • जलालुद्दीन फ़िरोजशाह 1420 में दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
  • ब्रिटिश अमेरिका के उपनिवेश रोड आयरलैंड ने 1774 में दास प्रथा पर प्रतिबंध लगाया। वह ऐसा करने वाली पहला उपनिवेश था।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 1888 में श्रम विभाग का गठन किया।
  • अमेरिका में पहली बार 1927 में स्टेचू आफ लिबर्टी के दाहिने हाथ से अमेरिकी ध्वज प्रदर्शित किया गया।
  • जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड के समय पंजाब के गवर्नर रहे माइकल ओ डायर की हत्या कर उस हत्याकांड का बदला लेने वाले भारतीय ऊधम सिंह को 1940 में लंदन में फाँसी दे दी गई।
  • स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने 1943 में पनडुब्बी के द्वारा जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की।
  • दिल्ली के उपहार सिनेमाघऱ में 1997 को आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
  • पूर्वी एशिया सम्मेलन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति 2004 में मिली।
  • साइना नेहवाल ने 2014 में ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज जीती।

13 जून को जन्मे व्यक्ति

  • प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस का 1893 में जन्म।
  • वर्ष 1861 में देवकीनन्दन खत्री का जन्म हुआ। उन्हें हिन्दी का प्रथम तिलिस्मी लेखक माना जाता है।
  • क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर का 1879 में जन्म हुआ।
  • 1923 में हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का जन्म हुआ।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के आठवें महासचिव बान की मून का जन्म 1944 में हुआ।
  • न्यूजीलैंड के क्रिकेटर क्रिस केयर्न्स का 1970 में जन्म हुआ।

13 जून को हुए निधन

  • भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री सरदार बलदेव सिंह का 1961 में निधन हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का 1966 में निधन।
  • प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक मेहदी हसन का निधन 2012 में हुआ।
  • 2016 में के.जी. सुब्रह्मण्यम का निधन हुआ। वह एक भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार थे।
  • भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का निधन 2016 में हुआ।

    इतिहास में 12 जून- विश्व बालश्रम निषेध दिवस की 2002 में शुरुआत हुई

This post was last modified on June 13, 2019 10:23 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022