14 अगस्त राशिफल: वृष राशि वालों को रहना होगा सावधान, इन राशियों को मिलेगी मनचाही सफलता

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 14 August, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज  मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (14 August 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार से अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ असमंजस में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा, जिससे आपको लाभ होगा।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आज के दिन आपको अधिक संभलकर चलना होगा, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज नौकरी की जगह आपको उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में धनिष्ठता अनुभव करेंगे। व्यवसाय में परेशानी भी खड़ी होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का योग है। नया कार्य शुरू करने से बचें।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

किसी चिन्ता के काराण मन विचलित हो सकता है। किसी मित्र या साथी के साथ झगड़ने से आप को तनाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में अपने गुस्से पर नियंत्रण करना सीखना पड़ेगा। आज दान कीजिए। आप दान करने योग्य हैं, आपके इस नेक काम की बड़ी प्रशंसा होगी।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आज के दिन आपके द्वारा बनाई गई परियोजनाओं से अत्यधिक फायदा पहुंचेगा। घरेलू दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु आपकी महत्ता बढ़ेगी। आज आपको चोरी की समस्या सता सकती है इसलिए अपनी चीजें संभाल कर रखें। कुछ कामों में फालतू के खर्चे भी हो सकते हैं। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाए। यह आपको और आपके परिवार को खुशी और दिली सुकून देगा।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज व्यापार में अच्छे फायदे के आसार हैं। आप इस समय का सदुपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। आज अच्छी सेहत के लिए बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का आनन्द उठाएं। इसके साथ ही गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आज आप परोपकार और सामाजिक कार्य से जुड़े कामों में थोड़ा समय लगाए, तो काफी सकारात्मक बदलाव भी ला सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन-व्यवस्था के लिए मन में चिंता हो सकती है। नौकरी अधिकारियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज के दिन किसी करीबी मित्र से कोई तोहफा मिल सकता है। ये कोई ऐसी वस्तु भी हो सकती है जिसे कि आप बहुत समय से खरीदना चाहते थे। काम करने के आपके नए तरीकों के कारण आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है।  रचनात्मकता से आपको और लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

नए कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन करने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं। व्यापारी वर्ग और नौकरी वालों के लिए आज का दिन लाभदायी निकलेगा। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं भी हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज हो सकता है कि आप अपने किसी सहकर्मी, बॉस या फिर प्रतिस्पर्धी से बहस कर बैठें। ऐसे में पूरी कोशिश करें कि आप किसी भी झगड़े में ना पड़ें। गुस्से में आप किसी को कुछ गलत भी कह सकते हैं, जिससे आपको बाद में पछतावा होगा। कूटनीति से पेश आएं और झगड़ों से बचें।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आज के दिन आप बहुत भावनाशील रहेंगे, किसी के बोलने से आपकी भावना आहत हो सकती है। माताजी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। स्थायी संपत्ति के मामले में कोई निर्णय लेना ठीक नहीं है। मानसिक व्यग्रता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। आपका स्वाभिमान भंग हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आज के दिन आपकी मानसिक ऊर्जा ऊंचाई के शिखर पर है। आपको अपनी मजबूतियों को पहचानना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि आप इनको प्रयोग कर के पैसा कमा सकें। आपके पास भी दूसरों को देने के लिए बहुत कुछ है। क्या पता आप किस क्षेत्र में सफल हो जाएं, इसलिए आज अपनी पूरी ताकत से काम करें।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा उठा पाएंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्व के निर्णय आज लेने से टालें।

This post was last modified on August 13, 2020 8:41 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022