Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 16 September, 2020: आज चतुर्दशी की तिथि है और सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश हो रहा है, चंद्रमा आज सिंह राशि में है। हम आपको बता रहे हैं आज 16 सितंबर का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल:-
अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित बनाएं रखें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कुछ लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। किसी रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। घर में किसी से विवाद हो सकता है।
आपका दिन सामान्य बना रहेगा। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
पुरानी बातों को सोच कर अपने वर्तमान को खराब न करें। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। सरकारी कामकाज में लाभ मिल सकता है। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। नए लोगों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। संतान का सुख मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगा। मेडिटेशन, योग और प्राणायाम आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा।
आज का दिन आपके लिए नए दरवाजे खोल सकता है। सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे। आज आप संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल कर लेंगे। निजी और व्यवसायी जीवन में आज तालमेल बिठाने में कुछ कठिनाई हो सकती है। संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा। गुस्से में आकर कोई कार्य न करें।
आज ऑफिस में टार्गेट को पूरा करने के लिए आज जी-तोड़ मेहनत करनी होगी। काम में बिल्कुल लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, यह भविष्य में नुकसान पहुंचा सकती है। कामकाज के सिलसिले में अनचाही यात्रा पर जाना पड़ेगा। ख़र्चों में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहें है। दोस्तों कि किसी बात पर आपके दिल को चोट पहुँच सकती है।
जो लोग नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उनको कठोर मेहनत करनी होगी। आर्थिक मज़बूती और काम से मिलने वाली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। महिलाएं परिवार व समाज दोनों ही जगह अपनी अच्छी स्थिति बना पाएंगी। मांसपेशियों में दर्द हो सकता है, इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपचार का सहारा लेना चाहिए।
आज पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे। उपहारों के लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।
आज आपकी आय में वृद्धि होगी। आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको कोई नया काम सीखने का अवसर मिलेगा। अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। पैसों की लेन-देन में आज सावधानी बरतने की जरूरत है। विरोधियों से सावधान रहें।
आज के दिन मन में अच्छे विचार आएंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। आज कोई पुराना मित्र आपको मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको अपने लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर पर प्यार आएगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है।
आज नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बन रही है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा। राजनीति में सक्रिय लोग आज संभलकर निर्णय लें। आपकी एक गलती से भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
आपके कठिन परिश्रम को पुरस्कार मिलेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
आज दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें बेहतर होंगी। लोग आपकी सलाह मानेंगे। आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा कर सकते हैं। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। परिवार के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…