18 अगस्त राशिफल: मेष और सिंह राशि वाले आज इन कामों से करें परहेज, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 18 August, 2020: आज 18 अगस्त का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (18 August 2020 Ka Rashifal):

मेष 

आज के दिन आप अपने ख़र्चे और कमाई दोनों में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। पारिवारिक सुख-स्मृद्धि प्राप्त होगी। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। क्रोध में आकर किसी भी तरह का कोई निर्णय न लें नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी।

वृषभ

आज आपकी व्‍यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी और आपको मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा। दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों के आपसी सहयोग से कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा होगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि  मानसिक तनाव महसूस हो सकता है या फिर किसी अपने को खोने की ख़बर भी आ सकती है।

मिथुन 

किसी भी प्रकार के विवाद से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा । हर छोटी सी बात बहुत बड़े रूप में बन सकती है। भूमि या कार्यक्षेत्र दोनों में से किसी जगह पर विवाद हो सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता जरूर मिलेगी और किसी प्रिय से मुलाकात आपका दिन खुशनुमा बना देगी।

कर्क

आज आपके लिए ग्रहयोग की वजह से चारों ओर से लाभ होता दिख रहा है। आपकी वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। इसके साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। आज कोई पुराना रुका काम भी फिर से पटरी पर आ सकता है।

सिंह

आज आपके लिए ग्रहयोग सफलता दिलाने वाले बने हैं। किसी के साथ मैत्रिक संबंध स्‍थापित होंगे और भविष्‍य में आपको इनका लाभ मिलेगा। आज के दिन अपने जीवनसाथी के साथ ख़ूबसूरत समय बिताएंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से बातचीत हो सकती है, जो भविष्य में लंबे रिश्ते में परिवर्तित होगा।

कन्या

कन्या राशि वालों का आज के दिन धैर्य से काम लेना है। आज के दिन आप जितना धैर्य से काम करेंगे इतना अच्छा रहेगा। कोई आपके खिलाफ साजिश भी रच सकता है और आपको उसके बारे में समय रहते पता भी चल जाएगा। किसी अप्रिय घटना को सुनकर मन दुखी हो सकता है।

तुला

रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। संतान के बारे में कोई सुखद समाचार मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की संभावना है। आज के दिन आपको थोड़ा संभाल कर चलना पड़ेगा। कुछ समय के लिए आपका मन परेशान होगा। आज के दिन आपके लिए तनावपूर्ण है।

वृश्चिक 

आज के दिन आपको किसी तरह का तनाव घेर कर रख सकता है। काम को लेकर छोटी उलझनें महसूस हो सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के नये तरीके खोजने चाहिए। हेल्थ में पौष्टिक आहार को जगह दें। घर के छोटों की संगत पर ध्यान देना चाहिए, कहीं ऐसा न हो पीठ पीछे कोई बड़ी बात हो जाएं।

धनु

आज के दिन ऑफिस में अधिनस्थों का कार्य के प्रति गिरता ग्राफ आपके तनाव का कारण बनेगा। व्यापारी वर्ग सामना बेचने के लिए झूठ का सहारा न लें, अन्यथा ग्राहकों से विवाद हो सकता है। अपनी सेहत का सही से चेक-अप करा लें। भाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी और दवाइयों का भी खर्च बढ़ सकता है।

मकर

आज के दिन बेवजह दूसरों के सामने अपने ज्ञान का बखान करने से बचें। आर्थिक लेन-देन में परेशानी का अनुभव करना पड़ेगा क्योंकि आपकी इच्छानुसार मुनाफा हाथ नहीं लगने वाला। हेल्थ में आंखों से संबंधित परेशानियों को लेकर परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी व मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहिए।

कुंभ

आज का दिन उन लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है जो लोग सरकारी विभाग में कार्यरत हैं, प्रोमोशन लेटर मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो अनाचक स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए सतर्क रहें। किसी महिला का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपकेअधूरे कार्य आपके पूर्ण होते हुए नज़र आ रहे हैं।

मीन 

आज के दिन किसी भी नए कार्यों को करने की प्लानिंग कर सकेंगे। व्यापार में इलेक्ट्रानिक सामान बचने वाले व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलता दिखाई दे रहा है। प्रतियोगिता परीक्षा आने वाली है तो जी-तोड़ मेहनत करें ग्रहों कि स्थितियों को देखते हुए परिणाम अच्छे प्राप्त हो सकते हैं. हेल्थ में मानसिक तनाव कुछ क्षण परेशान कर सकता है।

This post was last modified on August 18, 2020 7:23 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022