इतिहास में 19 मई- हिंदी के मशहूर साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी का 1979 में निधन

Follow न्यूज्ड On  

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 19 मई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

19 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • दुनिया का पहला डिपार्टमेंटल स्टोर 1848 में खुला।
  • बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड जेल से 1892 में रिहा किए गए।
  • दुनिया की उस समय की सबसे बड़ी रेल सुरंग 1900 में सिंपलन यात्रियों के लिए खुली।
  • बेनितो मुसोलिनी ने 1926 में इटली को फांसीवादी राष्ट्र घोषित किया।
  • श्वेत महिलाओं को 1930 में दक्षिण अफ्रीका में वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ।
  • रूस ने 1971 में मार्स-2 कार्यक्रम की शुरूआत की।
  • भारतीय मूल के महेन्द्र चौधरी 1999 में फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त हुई।
  • फिजी में 2000 को भारतीय मूल के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी की सरकार को सात नाकाबपोश सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा तख्तापलट।

19 मई को जन्मे व्यक्ति

  • आधुनिक तुर्की के निर्माता कमाल अतातुर्क का जन्म 1881 में हुआ।
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे का जन्‍म 1910 में आज ही के दिन हुआ था।
  • 1913 में भारत के राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का जन्म हुआ।
  • रस्किन बॉण्ड का जन्म 1934 में हुआ वो अंग्रेज़ी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखकों में से एक हैं।
  • 1938 में कवि, रंगमंच कर्मी, कहानी लेखक, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और फ़िल्म अभिनेता गिरीश कर्नाड का जन्म हुआ।

19 मई को हुए निधन

  • टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का निधन 1904 में हुआ।
  • हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी का 1979 में निधन हुआ।
  • 1996 में प्रसिद्ध तमिल अभिनेत्री तथा तमिलनाडु की भूतपूर्व मुख्यमंत्री जानकी रामचन्द्रन का निधन हुआ।
  • फ़िल्म और रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककारसोंभु मित्रा का निधन 1997 में हुआ।
  • भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का 2008 को निधन हुआ।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022