20 अगस्त राशिफल: सिंह और मीन राशि वाले आज इन कामों से करें परहेज, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 20 August, 2020: आज 20 अगस्त का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (20 August 2020 Ka Rashifal):-

1- मेष राशि

आज के दिन आप धन से जुड़े अहम फ़ैसले लेंगे। बॉस के दिए कार्यों को भी प्राथमिकता दें। कंपीटिशन की तैयारी कर रहें है युवा वर्ग को सफलता मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। छोटी-सी पहल रिश्तों को मजबूत करेगी। खान-पान से जुड़ा व्यवसाय है तो वो आपको अधिक आर्थिक लाभ होगा।

2- वृषभ राशि

आज के दिन सकारात्मक सोच रखें, जिसका लाभ आपको अवश्य मिलेगा। पारिवारिक कलह से दूर रहे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज के दिन आपको पुराना पैसा ज़रूर मिलेगा। हालांकि, सरकारी अधिकारियों द्वारा कोई फंड या पैसा आना था तो उसमें थोड़ा और विलम्ब नज़र आ रहा है।

3- मिथुन राशि

फिजूल खर्चों को कंट्रोल करने का प्रयास करें। इस समय आपके लिए धन लाभ की स्थिति बनी हुई है लेकिन आपकी कठोर वाणी से आपको थोड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कार्य के साथ-साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है, इसके लिए आपको मानसिक तौर पर तैयार रहना होगा।

4- कर्क राशि

व्यापारियों को आज भी नये उत्पाद की सेल पर ध्यान देना चाहिए, साथ ही सरकारी नियमों का भी पालन करें। आज के दिन आप अपने खर्चों को नियंत्रित करने के लिए बहुत सख़्त निर्णय लेंगे। किसी महिला द्वारा गुप्त धन की प्राप्ति होगी। अपनी माता द्वारा धन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलने का योग नज़र आ रहा है।

5- सिंह राशि

आज के दिन आपको कुछ गुप्त ख़र्चे परेशान कर सकते हैं। फिलहाल किसी भी तरह की यात्राओं पर ख़र्च करने से बचे। सॉफ्टवेयर कंपनी से जुड़े लोगों को कंपनी के तरफ से काम का अधिक दबाव रहेगा। व्यापारी वर्ग ईर्ष्या करने वालों से खासतौर पर सजग रहें वह व्यापार में बाधाएं उत्पन्न करने के फिराक में है।

6- कन्या राशि

नौकरी से जुड़े लोग यह ध्यान रखें, की केवल बातों से कार्य सिद्ध नहीं होगा बल्कि उसके लिए अथक प्रयास करना पड़ेगा। धन-लाभ के दृष्टिकोण से ये समय बहुत ख़ास नहीं है। व्यय की अधिकता आपको परेशान करेगी। आप में से कई लोग जो मीडिया कम्युनिकेशन से जुड़े हुए हैं, उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

7- तुला राशि

धन लाभ से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल होंगे। आर्थिक तौर पर आप बहुत बढ़िया तरीके से आगे बढ़ पाएंगे। आपको जो भी काम बहुत धीमी गति से चल रहे हैं उनमें जरूर कुछ तेजी आएगी। इसके साथ ही व्यापारी वर्ग को धन के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

8- वृश्चिक राशि

इस समय धन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे। आज के दिन स्वभाव में थोड़ा बदलाव महसूस करेंगे। ऑफिस में आपके द्वारा की गई मेहनत फल भी जरूर मिलेगा।  भूमि संबंधित मामलों में नया मुक़ाम हासिल कर पाएंगे. वहीं, टेक्नोलॉजी से संबंधित काम में आपको राहत मिलना तय है।

9- धनु राशि

आज के दिन आपको बिज़नेस में फायदा होगा। ऑफिस में पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्लाईवुड से संबंधित कारोबार करने वालों को घाटे का सौदा करने से बचना चाहिए।  स्वास्थ्य की दृष्टि से देखे तो आपको अनुशासित आहार लेना चाहिए साथ ही दवाइयों का सेवन भी नियमित रूप करना चाहिए।

10- मकर राशि

विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर खास ध्यान दें। आज के दिन आर्थिक स्थिति से सुधार के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। पिता की संपत्ति का का भी विशेष लाभ मिलेगा। आपमें से कुछ लोग जो वाहन मशीनरी का कार्य करते हैं उनको विशेष तौर पर लाभ मिले। आपके खर्चे नियंत्रक रहने से मन शांत रहेगा।

11- कुम्भ राशि

आर्थिक तौर पर इस समय भाग्य आपका साथ देगा. इस समय आपके ख़र्च केवल धार्मिक यात्राओं पर बढ़ेंगे। व्यापारी वर्ग को कोई भी निर्णय लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए किसी भी तरह का महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचे। छात्र एकाग्रता बढ़ाने के लिए प्रयास करें।

12- मीन राशि

इस समय आपको कर्जों से जुड़ा हुआ कोई मसला हल होता नज़र आ रहा है। धैर्य के साथ कामों को करते चलेंगे, तो कार्य पूर्ण होने का संभावना बनी रहेगी। जो लोग दूध उत्पादन का कारोबार करते हैं उनको बड़ी कंपनियों से अच्छे ऑफर मिलेगें, जिसको लेकर अच्छा मुनाफ़ा भी प्राप्त होगा।

This post was last modified on August 20, 2020 9:54 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022