Lok Sabha Election 2019 Schedule LIVE Updates: 7 चरणों में होगी वोटिंग, 23 मई को आएंगे नतीजे: चुनाव आयोग

Follow न्यूज्ड On  

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है। इस बार 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे और 23 मई को नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव तिथियों की घोषणा करते हुए कहा कि सभी एजेंसियों से राय ली। चुनाव खर्चे पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। त्‍योहारों का ध्‍यान रखा गया। इस बार चुनाव में 90 करोड़ लोग वोट डालेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हम चुनाव के लिए काफी पहले से ही तैयारी कर रहे थे। सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव आयुक्त से बात की। उन्हें तैयारी करने के लिए कह दिया गया था। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति भी जांची गई। यह सब करने के बाद ही आज हम चुनाव की घोषणा करने की स्थित में हैं।

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो रहा है। शाम 5 बजे से दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है। लोकसभा चुनाव के साथ ही 5 राज्यों आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो गया है। लोकसभा के चुनाव 7 चरणों में होंगे।

11 अप्रैल को पहले चरण में आंध्र प्रदेश की 25, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, बिहार की 4, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कमश्‍मीर की 2, महाराष्ट्र की 7, मणिपुर की 5, मेघालय की 2, नगालैंड की 1, ओडिशा की 1, सिक्किम की 1, तेलगांना की 17, त्रिपुरा की 1, उत्तर प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 2, अंडमान की 1, लक्ष्यद्वीप की 1 सीट पर मतदान होगा।

लोकसभा के साथ 4 राज्यों के चुनाव

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव पर आयोग ने कहा कि राज्य सरकार और गृह मंत्रालय से इस बाबत चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि वहां फिलहाल विधानसभा चुनाव नहीं होंगे। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ होंगे। इन राज्यों में ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश शामिल हैं।

चुनाव के चरण और तिथियां 

पहला चरण – 11 अप्रैल,   91 सीट, 20 राज्य

दूसरा चरण –  18 अप्रैल,    97 सीट, 13 राज्य

तीसरा चरण –  23 अप्रैल    115 सीट, 14 राज्य

चौथा चरण –   29 अप्रैल      71 सीट, 09 राज्य

पांचवां चरण –   06 मई        51 सीट 07 राज्य

छठा चरण –   12 मई        59 सीट 7 राज्य

सातवां चरण –   19 मई       59 सीट, 08 राज्य

23 मई को आएंगे नतीजे: चुनाव आयोग

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि कुल 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल, दूसरे चरण की 18 अप्रैल, तीसरे चरण की 23 अप्रैल, चौथे चरण की 29 अप्रैल, पांचवे चरण की 6 मई, छठे चरण की 12 मई और सातवें चरण की वोटिंग 19 मई को होगी। इसके बाद 23 मई को लोकसभा चुनाव की मतगणना होगी।

देशभर में आज से आचार संहिता लागू: EC

सुनील अरोड़ा ने कहा कि 1950 पर फोन कर और SMS के जरिए वोटिर अपना नाम वोटिंग लिस्ट में चेक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम पर उम्मीदवारों की तस्वीर होगी। कुल 10 लाख बूथों पर वोट डाले जाएंगे। देशभर में आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी और किसी भी उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर नजर रखी जाएगी और समय-सीमा के अंदर की उसके इस्तेमाल की इजाजत होगी।

This post was last modified on March 10, 2019 6:40 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022