2022 चुनाव से पहले भाजपा के साथ गठबंधन नहीं : एमजीपी

Follow न्यूज्ड On  

पणजी, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। गोवा की महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) ने सत्तारूढ़ भाजपा के साथ 2022 विधान सभा चुनाव के लिए चुनाव पूर्व गठबंधन करने से इनकार कर दिया है।

पार्टी अध्यक्ष दीपक धवलीकर ने बुधवार को कहा कि अगर चुनाव के पहले सहयोगी चुनने की बात आती है, तो पार्टी भाजपा के खिलाफ एक विपक्षी गठबंधन का हिस्सा बनना चाहेगी।

धवलीकर ने कहा, हम ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। हम भाजपा के साथ गठबंधन के लिए नहीं जाएंगे। हम एकला चलो रे का अनुसरण करेंगे।

राज्य के सबसे पुराने क्षेत्रीय राजनीतिक दलों में से एक एमजीपी ने 2012 के चुनावों में भाजपा के साथ गठबंधन किया था और तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का हिस्सा थी।

2017 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी ने भाजपा-नीत गठबंधन सरकार का हिस्सा बनने के लिए अपने गठबंधन से नाता तोड़ लिया था।

पर्रिकर के निधन के बाद, एमजीपी एक बार फिर भाजपा की अगुवाई वाली गठबंधन से अलग हो गई। इसके तीन में से दो निर्वाचित विधायक पार्टी से अलग हो गए और भाजपा में मिल गए थे।

एकमात्र बचे विधायक, उपमुख्यमंत्री सुदीन धवलीकर को बाद में नवनियुक्त मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य मंत्रिमंडल से हटा दिया दिया था।

दीपक धवलीकर ने अब दावा किया है कि अगर सभी विपक्षी दल एक साथ आते हैं तो भाजपा को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

धवलीकर ने कहा, हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। लेकिन हम विपक्षी दलों के साथ काम करने पर विचार कर सकते हैं।

–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022