इतिहास में 20 मई- प्रसिद्ध हिंदी कवि सुमित्रानंदन पंत का 1900 में जन्म

Follow न्यूज्ड On  

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 20 मई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

20 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • भारत के समुद्र मार्ग की खोज के बाद पुर्तगाली एक्सप्लोरर, वास्को द गामा, कालीकट (अब कोझिकोड) तक 1498 में पहुंच गया।
  • सैन फ्रैंसिस्को के बिजनेसमैन लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को 1873 में इसी दिन दुनिया की पहली जीन्स बनाने का पेटंट दिया गया।
  • ब्रिटेन की पुलिस को 1965 में हथियारबंद अपराधियों और खतरनाक व्यक्तियों के खिलाफ आंसू गैस की बंदूकें और गोले इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी।
  • पाकिस्तान ने 2003 में उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।
  • प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2011 में मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑयल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की।
  • झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने 2011 को दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा।

20 मई को जन्मे व्यक्ति

  • भारतीय आध्यात्मिक गुरु चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती का जन्म 1894 में हुआ।
  • प्रसिद्ध हिन्दी कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म 1900 में हुआ।
  • पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार रामकिंकर बैज का जन्म 1910 में हुआ।
  • भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक पीरू सिंह का जन्म 1918 में हुआ।
  • भारतीय अभिनेता और गायक एनटी राम राव जूनियर का जन्म 1983 में हुआ।

20 मई को हुए निधन

  • इंदौर के होल्कर वंश के प्रवर्तक मल्हारराव होल्कर का निधन 1766 में हुआ।
  • भारत में ‘क्रान्तिकारी विचारों के जनक’ विपिन चन्द्र पाल का निधन 1932 में हुआ।
  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री टी.प्रकाशम का निधन 1957 में हुआ
  • ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि गयाप्रसाद शुक्ल सनेही का निधन 1972 में हुआ।
  • एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का निधन 2012 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक राजकुमार शुक्ल का निधन 1929 में हुआ।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022