इतिहास में 21 जून- 2015 में ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ मनाने की शुरुआत हुई

Follow न्यूज्ड On  

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 21 जून को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

21 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • मुल्दल सेना ने 1576 में हल्दीघाटी की लड़ाई में राणा प्रताप सिंह को परास्त कर दिया।
  • जॉन जेड हाॅलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ने 1756 में बंगाल के नबाव सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • मेडिकल में बैचलर डिग्री हासिल करने वाले जॉन आर्चर 1768 में पहले अमेरिकी बने।
  • 1862 में ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।
  • सी. राजगोपालाचारी 1948 में भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।
  • राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना 1949 में हुई।
  • वेस्टइंडीज टीम ने 1975 में पहला वर्ल्ड कप जीतने का गौरव हासिल किया था।
  • पी.वी.नरसिम्हाराव ने 1991 में भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।
  • तमिलनाडु के कुडनकुलम में परमाणु ऊर्जा केंद्र स्थापित करने के लिए 1998 में भारत और रूस 2.5 अरब डॉलर के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • मनमोहन सिंह 1999 में भारत के वित्तमंत्री बने।
  • जेके रोलिंग की पांचवी किताब ‘हैरी पॉटर एंड द आर्डर आफ द फोनिक्स’ 2003 में जारी हुई।
  • भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल ने 2009 में सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र में 193 सदस्यों द्वारा 21 जून को “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” को मनाने के प्रस्ताव को 11 दिसम्बर 2014 को मंजूरी मिली।
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर 2015 को दुनियाभर में मनाया गया था।

21 जून को जन्मे व्यक्ति

  • 1905 में नोबेल पुरस्कार (साहित्य) विजेता ज्यां-पाल सार्त्र का जन्म हुआ।
  • आज ही के दिन 1912 में प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का जन्म हुआ था।
  • 1927 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मनित एक वरिष्ठ पत्रकार बी.जी.वर्गीज का जन्म हुआ था।
  • मुद्राराक्षस का जन्म 1933 में आज ही के दिन हुआ था। वह भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार थे।
  • दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बननेवाली बेनजीर भुट्टो का जन्म 1953 को हुआ था।
  • इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति सुकर्णो का जन्म 1970 को हुआ था।

21 जून को हुए निधन

  • निकोलो मैकियावेली का निधन 1527 में हुआ। वह इटली के राजनयिक एवं राजनैतिक दार्शनिक, संगीतज्ञ, कवि एवं नाटककार थे।
  • 1932 में आधुनिक युग के श्रेष्ठ ब्रजभाषा कवि जगन्नाथदास रत्नाकर का निधन हुआ।
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार का 1940 में निधन हुआ।

    इतिहास में 20 जून- 1987 में ‘भारत के बर्डमैन’ सलीम अली का निधन

This post was last modified on June 20, 2019 7:01 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022