22 सितंबर का इतिहास- सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरु नानक देव का 1539 में करतारपुर में निधन

Follow न्यूज्ड On  

22 September History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 22 सितंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

22 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1792: फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा हुई।
  • 1914: मद्रास बंदरगाह पर जर्मन युद्धपोत इम्देन ने बमबारी की।
  • 1922: फिलिस्तीन के जनादेश को राष्ट्रसंघ परिषद द्वारा मंजूरी दी गई।
  • 1955: ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू हुआ। इसमें प्रत्येक घंटे सिर्फ छह मिनट ही विज्ञापन के प्रसारण की अनुमति दी गयी और रविवार सुबह में इसे चलाने की इजाजत नहीं थी।
  • 1965: भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र की पहल पर युद्ध विराम हुआ।
  • 1966: अमेरिकी यान ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया।
  • 1980: ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में परिवर्तित हुआ।
  • 1988: कनाडा की सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी और मुआवजा देने का भी वादा किया।
  • 1988: नेशनल ज्‍योग्राफिक मैगजीन का प्रकाशन शुरू हुआ।
  • 1992: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को निष्कासित किया।
  • 2006: अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के कंस्ट्रक्शन मिशन पर गये अटलांटिस स्पेश क्राफ़्ट सकुशल अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा।
  • 2007: ईरान ने 1800 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइल धद्र का प्रदर्शन किया।
  • 2011: भारतीय योजना आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में शहरों में 965 रुपये और गावों में 781 रुपये प्रति महीना खर्च करने वाले व्यक्ति को गरीब मानने से इंकार किया।

22 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1869: समाज सुधारक वीएस श्रीनिवास शास्त्री का जन्म।
  • 1922: चीनी भौतिकविद, नोबेल पुरस्कार विजेता चेन निंग यांग का जन्म।
  • 1950: सिक्किम के मुख्यमंत्री तथा ‘सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट’ के संस्थापक पवन कुमार चामलिंग का जन्म।

22 सितंबर को हुए निधन

  • 1539: सिख समुदाय के पहले गुरु नानक देव जी का पंजाब के करतारपुर में निधन। इन्होने सिख धर्म की स्थापना की।
  • 1791: भौतिक विज्ञानी और रसासनशास्‍त्री माइकल फैराडे का निधन।
  • 2011: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और पटौदी के नवाब मंसूर अली खान पटौदी का निधन।

This post was last modified on September 21, 2019 10:22 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022