26 अगस्त राशिफल: मेष और वृश्चिक राशि वाले आज बिल्कुल न करें ये काम, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 26 August, 2020: आज 26 अगस्त का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (26 August 2020 Ka Rashifal):-

1. मेष राशि

आज के दिन आपको किसी कार्य में धन से जुड़ा हुआ लाभ प्राप्त होगा। जो लोग धर्म-कर्म के काम से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। दाम्पत्य संबंधों में छोटी-मोटी नोंक-झोंक हो सकती है।

2. वृष  राशि 

धन के मामले में आपका समय बिल्कुल ख़ास नहीं चल रहा है। आंतरिक षड्यंत्र के कारण कुछ परेशान रहेंगे। कारोबार के सिलसिले में शहरों की यात्रा सचेत होकर करें।

3. मिथुन राशि

आज के दिन कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जो लोग आर्किटेक के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनकी ऑफिस में किसी काम को लेकर बहस हो सकती है। किसी भी प्रकार की गति आपके लिए नज़र नहीं आ रही है।

4. कर्क राशि 

आज के दिन आपके कार्यों को सराहा जाएगा, आप धन लाभ प्राप्त करेंगे। मित्रों या परिवार के साथ छोटी सी यात्रा सुखद व लाभदायक रहेगी। कोई रूका कार्य पूरा के आसार है और मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

5. सिंह राशि 

अगर सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें, तो समय आने पर निश्चित रूप से सफलता मिल सकती है। परिवार में सगे-सम्बन्धियों से रिलेशन मजबूत होते दिखाई दे रहें है। आपकी धन लाभ की स्थिति बहुत खास नजर नहीं आ रही है।

6. कन्या राशि 

आप आज के दिन आप भविष्य से जुड़े अहम निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। जिन व्यापारियों ने अधिक मुनाफे को सोच कर माल डंप कर लिया था उन्हें अब लाभ मिलना तय है।

7. तुला राशि 

आपके मन में नए-नए विचार आऐंगे। नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। आपको दूसरों की लव लाईफ के ड्रामे का हिस्सा बनाने की कोशिश की जाएगी। बेहतर होगा आप उन लोगों से बचें। आर्थिक मामले में आज का दिन बहुत ख़ास नहीं है।

8. वृश्चिक राशि 

किसी पूरानी बात को लेकर आप तनाव में रहने वाले है। धन के मामले में आप को खासतौर पर सावधान रहना है। किसी भी तरह का गलत निर्णय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

9. धनु राशि 

आर्थिक मामलों में चीज़ें बेहतर होती नज़र आ रही हैं। नौकरी की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को जॉब के कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते है। पारिवारिक परेशनियां खुद ही दूर हो जाएगी।

10. मकर राशि 

आज के दिन क्रोध करने से बचें। आर्थिक तौर पर लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है। पैतृक संपत्ति को लेकर चले रहें विवादित मामले में आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि विवाद कोर्ट तक पहुंच सकता है।

11. कुम्भ राशि 

आज के दिन आपकी नौकरी पर संकट आ सकता है। व्यापारियों को आज न ज्यादा नफा न ज्यादा नुकसान होगा। फिलहाल आपको धन लाभ प्राप्त करने में समय लगेगा।

12. मीन राशि 

आज के दिन आप सकारात्मक ऊर्जा से भी भरपूर रहेंगे। बॉस का मार्गदर्शन और स्नेह भी प्राप्त होगा। व्यापारियों को मुनाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है। आपको सहयोगियों द्वारा भी आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022