Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 27 August, 2020: पंचांग के अनुसार आज नवमी की तिथि है। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा और सूर्य सिंह राशि में विराजमान हैं। आज 27 अगस्त का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (27 August 2020 Ka Rashifal):-
1- मेष राशि
आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में बहुत लाभ की अपेक्षा नहीं की जा सकती, लेकिन किसी के सहयोग द्वारा लाभ की परिस्थिति बन सकती है। ऑफिस में भी सहयोगियों पर बेवजह का क्रोध कार्यों को पूर्ण करने में बाधाएं उत्पन्न करने वाला है।
2- वृषभ राशि
व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखना होगा अन्यथा किसी तरह के आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आप अपनी मीठी वाणी द्वारा लाभ हासिल कर सकते हैं।
3- मिथुन राशि
आज के दिन मानसिक परेशानियों से व्यथित न हो। फिलहाल आपको पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि, भविष्य में आपको इस मेहनत का फल आवश्य मिलेगा।
4- कर्क राशि
नौकरी से जुड़े लोग सहकर्मी के कार्यों को पूर्ण करने में उनकी मदद करें। इस समय धन से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होने के साथ धन लाभ के योग बनेंगे।
5- सिंह राशि
परिवार और दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा। लेन-देन के मामले में सावधानी बरते,वरना थोड़ा नुकसान हो सकता है। पिता या माता द्वारा आपको आर्थिक सहायता मिलेगी।
6- कन्या राशि
आज बिजनेस के मामले में आपके नजदीकी दोस्त से समय पर आपको मिलती रहेगी। आर्थिक परिस्थिति में सुधार के योग नजर आ रहे हैं। टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े लोगों को नए क्रियात्मक विचारों द्वारा लाभ प्राप्त होगा।
7- तुला राशि
ग़लतियों को छुपाना भारी पड़ेगा, ऐसा करने से बचे। ऑफिशियल स्थिति के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आज के दिन आपको पिता-माता का आर्थिक रूप से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक परिस्थिति में लाभ मिलेगा।
8- वृश्चिक राशि
आपकी आर्थिक परिस्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगें।
9- धनु राशि
ऑफिशियल कार्यों को भी पूरे आत्मविश्वास के साथ पूर्ण करें। छोटे निवेशों पर भी फोकस करना चाहिए। आज के दिन आर्थिक परिस्थितियों में सुधार होगा। काम की परिस्थिति जैसे-जैसे सुधरेगी आर्थिक लाभ आपके लिए आसान होगा।
10- मकर राशि
ऑफिस में डांट पड़ सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बपॉपर्टी में निवेश करने के लिहाज से आपके लिए ये दिन काफी शुभ है। कालात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी।
11- कुंभ राशि
ग्रहीय स्थितियों को देखते हुए अधिक मेहनत करें, थोड़ी सी भी लापरवाही घातक परिणाम दे सकती है। आर्थिक परिस्थिति में कोई विशेष सुधार नज़र नहीं आ रहा है। किसी महिला द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
12- मीन राशि
आज के दिन अगर सही धन निवेश करेंगे तो आपके लिए बहुत शानदार रहेगा। अपने खर्चों को नियंत्रण करने का प्रयास करें। सहयोगियों से ताल-मेल बना कर चलना चाहिए।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…