27 जुलाई का इतिहास- पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम का 2015 में निधन

Follow न्यूज्ड On  

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 27 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

27 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना 1836 में हुई।
  • फिलिप प्राट ने 1888 में पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
  • इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा 1889 में ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नौरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।
  • बाल गंगाधर तिलक 1897 में पहली बार गिरफ्तार किये गये।
  • प्रेडरिक बैंटिन के नेतृत्व में टोरंटो विश्वविद्यालय के जीव-रसायनज्ञों ने 1921 में इंसुलिन के खोज की घोषणा की।
  • ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन 1922 में हुआ।
  • कार्टून चरित्र बग्स बनी 1940 में पहली बार चलचित्र ए वाइल्ड हेयर में पर्दे पर आया।
  • आज ही के दिन खोजकर्ताओं ने 1987 में टाइटेनिक का मलबा खोजा था।
  • निशानेबाज जसपाल राणा ने 1994 में विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
  • ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने 2007 में लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।

27 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का 1913 में जन्म हुआ था।
  • भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का जन्म 1940 में आज ही के दिन हुआ।
  • 1969 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्‍ट क्रिकेटर और अब तक के सबसे धमाकेदार फील्‍डर जॉन्‍टी रोड्स का जन्म हुआ था।

27 जुलाई को हुए निधन

  • 1944 में आज ही के दिन हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल का निधन हुआ।
  • आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता पत्तम थानु पिल्लई का 1970 में निधन।
  • फिल्म शोले के गब्बर अमजद ख़ान का निधन 1992 में आज ही के दिन हुआ था।
  • माही क्षेत्र से फ्रांसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति आई. के. कुमारन का निधन 1999 में हुआ।
  • बॉब होप का निधन 2003 में हुआ था। वह अमरीका के बहुचर्चित हास्य कलाकार थे।
  • जाने-माने कवि शिवदीन राम जोशी का निधन 2006 में हुआ था।
  • पूर्व राष्ट्रपति, मिसाईलमैन डॉ. अब्दुल कलाम का निधन 27 जुलाई 2015 को हुआ था।
  • 2016 में आज ही के दिन भारत के जानेमाने तबला वादक लच्छू महाराज का निधन हुआ।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022