इतिहास में 28 फरवरी- भारत के पहले राष्‍ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का 1963 में आज ही के दिन हुआ था निधन

Follow न्यूज्ड On  

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 28 फरवरी को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

28 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • गोवा से पहला ईसाई मिशनरी 1580 में अकबर के दरबार फतेहपुर सीकरी आया।
  • मुगल बादशाह बहादुर शाह प्रथम की 1712 में लाहौर में मृत्यु हुई।
  • सर स्टैमफोर्ड रैफल्स ने 1819 में सिंगापुर की खोज की।
  • पश्चिम बंगाल में 1835 में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज शुरु हुआ।
  • अमेरिका ने 1847 में सकरामेंटो के युद्ध में मेक्सिको को पराजित किया।
  • अमानुल्ला खान 1919 में अफगानिस्तान का बादशाह बना।
  • मिस्र ने 1922 में ब्रिटेन से दोबारा आजादी प्राप्त की।
  • भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन ने 1928 में “रमन प्रभाव” का आविष्कार किया जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरुस्कार दिया गया और इस दिन को हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।
  • कोलकाता का हावड़ा पुल (रविन्द्र सेतु) 1943 में शुरू हुआ।
  • अमेरिका ने 1975 में नेवादा परीक्षण स्थल से परमाणु परीक्षण किया।
  • इराकी सुरक्षा बलों के सरेंडर के साथ 1991 में दुनिया बदलने वाली जंग ‘खाड़ी युद्ध’ खत्‍म हुआ।
  • अमेरिका तथा गठबंधन सेना ने 1991 में इराक में युद्ध विराम की घोषणा की।
  • ब्रिटेन एवं  भारत के बीच 1992 में आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर।
  • अमेरिका के कोलोराडो में 1995 में देनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू।
  • क्लिंटन प्रशासन ने 1996 में पाकिस्तान को 35।6 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति न करने का फैसला किया।
  • ब्रिटेन के एंडी एल्सन एवं कोलीन प्रेसकोट ने 1999 में 233 घंटे 55 मिनट तक गुब्बारे की मदद से आकाश में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया।
  • पुर्तग़ाल के सुप्रीम कोर्ट ने 2005 में मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।
  • मिलियन डालर बेबी को 2005 में चार आस्कर पुरस्कार।
  • नेपाल में सरकार और संयुक्त मधेशी लोकतांत्रिक मोर्चा के बीच 2008 में शांति समझौता हुआ।
  • टॉम हूपर की फिल्म “द किंग्स स्पीच” को 2011 में हॉलीवुड कोडैक थियेटर में आयोजित ऑस्कर समारोह में सर्वश्रेष्ठ चलचित्र का पुरस्कार दिया गया।

28 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

  • स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का 1865 में जन्म।
  • भारत के ‘प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़’ के.एम. करिअप्पा का 1899 में जन्म।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक पंडित नरेंद्र शर्मा का 1913 जन्म।।
  • ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत’ के विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज का 1930 जन्म।
  • भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक रवीन्द्र जैन का 1944 जन्म।

28 फरवरी को हुए निधन 

  • 1572 ई। में मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता राणा उदयसिंह का निधन।
  • 1904 में भारतीय सेना के अफ़सर जनरल सर आर्थर पावर पामर का निधन।
  • 1924 में प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता सोहराब मोदी का निधन।
  • जवाहर लाल नेहरु की पत्नी कमला नेहरु का 1936 में स्विटजरलैंड में निधन।
  • 1939 में आयरिश कवि ‘विलियम बटलर योटस’ का निधन।
  • भारत के पहले राष्‍ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का 1963 में निधन हुआ था।
  • 2007 में प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का निधन।
  • कांची कामकोटि पीठ के प्रमुख श्री श्री जयेंद्र सरस्वती शंकराचार्य का 2018 निधन।

इतिहास में 26 फरवरी- आज ही भड़का था अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह

This post was last modified on February 27, 2019 3:16 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022