29 वर्षीय तेजस्वी सूर्या बने बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष, 3 लाख वोटों से जीते थे लोकसभा चुनाव

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 26 सितंबर(आईएएनएस)। बेंगलुरु दक्षिण सीट से लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई घोषित टीम में 29 वर्षीय तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा की कमान सौंपी गई है। इस प्रकार भाजपा में युवा चेहरे तेजस्वी सूर्या का कद बढ़ा है। तेजस्वी सूर्या कर्नाटक भाजयुमो के प्रदेश संगठन में काम कर चुके हैं।

भाजपा की नई टीम में युवाओं को तवज्जो मिली है। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी तेजस्वी सूर्या को टिकट देकर चौंकाया था। उस वक्त बेंगलुरु दक्षिण सीट से पार्टी के दिवंगत नेता अनंत कुमार की पत्नी टिकट की दावेदार थीं। वजह कि बेंगलुरु साउथ सीट से 1996 से लगातार अनंत कुमार जीतते आ रहे थे। अनंत के निधन के बाद पार्टी ने उनकी पत्नी तेजस्विनी की जगह तेजस्वी सूर्या को चुनाव मैदान में उतारा था। तब 28 साल की उम्र में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस महासचिव बीके हरिप्रसाद को 3,31,192 वोट से हराकर जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया था।

तेजस्वी सूर्या मूल रूप से कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले के रहने वाले हैं। उनके चाचा रविसुब्रमण्यन हैं, जो कि बासावानगुडी विधानसभा सीट से विधायक हैं। सूर्या ने बेंगलुरु के इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज से शिक्षा हासिल की है। तेजस्वी कर्नाटक हाईकोर्ट में वकालत भी करते हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

–आईएएनएस

एनएनएम/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022