3 महिलाओं को सबरीमाला दर्शन से रोका गया

Follow न्यूज्ड On  

सबरीमाला, 16 नवंबर (आईएएनएस)| केरल पुलिस ने एक समूह में आईं तीन महिलाओं को उनका पहचान पत्र देखने के बाद सबरीमाला मंदिर में अंदर जाने से शनिवार को रोक दिया। मंदिर की परंपरा के अनुसार 10 से 50 वर्ष के बीच की उम्र की महिलाओं का मंदिर में प्रवेश वर्जित है।

सबरीमाला मंदिर का दो महीने तक चलने वाला समारोह श्रद्धालुओं के लिए आधिकारिक तौर पर रविवार सुबह पांच बजे खोला जाना है। हालांकि आज इसे मंदिर के पुजारियों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान के लिए खोला गया।

रोकी गई तीन महिलाएं आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से आई थीं। ये तीनों श्रद्धालुओं के पहले जत्थे का हिस्सा थीं, जिन्हें पुलिस द्वारा पंबा बेस कैंप में पहचान पत्र देखने के बाद रोक दिया गया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को शक था कि तीनों महिलाओं की उम्र 10-50 वर्ष आयुवर्ग के मध्य थी, इसलिए उन्हें उनके समूह से अलग कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि तीनों महिलाओं को मंदिर की परंपरा के बारे में बताया गया, जिसके बाद वे वापस जाने को राजी हो गईं, जबकि बाकी लोग आगे बढ़ गए।

एक साल पहले किले में तब्दील रहे प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में शनिवार को शांति रही। इस बार यहां कोई निषेधाज्ञा लागू नहीं है।

यद्यपि सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपने बहुमत के एक फैसले में सबरीमाला से जुड़ी समीक्षा याचिकाओं को एक बड़ी पीठ के पास भेज दिया। लेकिन उसने कहा कि महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति देने वाले 28 सितंबर, 2018 के उसके आदेश पर स्थगन नहीं है।

इस बार, केरल सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह महिलाओं को दर्शन के लिए मंदिर में ले जाने के लिए कोई प्रयास नहीं करेगी।

पिछले साल पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की थी, जिसका दक्षिणपंथी ताकतों के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया था और उन्हें वहां से भगा दिया था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022