31 अगस्त राशिफल: आज के दिन कर्क राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 31 August, 2020: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि सुबह 8 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दर्शी तिथि लग जायेगी। फिर दोपहर 1 बजकर 22 मिनट तक शोभन योग रहेगा और दोपहर 2 बजकर 4 मिनट से कल शाम 4 बजकर 38 मिनट तक रवि योग रहेगा। शोभन योग के दौरान शुरू की गई यात्रा मंगलमय और सुखद रहती।

रवि योग में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। आज 31 अगस्त का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (31 August 2020 Ka Rashifal):

1- मेष राशि 

नौकरी में हो सकता है कि कुछ विपरीत दिख हो लेकिन होगा आपके पक्ष में। आज के दिन आपके हर छोटे से छोटे कार्यों को सराहा जाएगा, साथ ही आप में ऊर्जा बनी रहेगी।

2- वृष राशि 

आज के दिन अधिक आलस्य आपके लिए परेशानी का सबब बनेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। किसी कम्पनी से जॉब ऑफर आ सकती है।आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

3- मिथुन राशि 

आज धैर्य के साथ काम करिए। गणेश जी की वंदना करते रहें। किसी भी प्रकार का परिणाम आपको नहीं मिलेगा। मेहनत करते रहने से आपका भविष्य बहुत सही रहेगा।

4- कर्क राशि 

आज के दिन आपकी व्‍यवसायिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। भगवान शिव की अराधना करें। पारिवारिक जीवन आपका बहुत ख़ूबसूरत रहेगा। आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकते है।

5- सिंह राशि 

आज के दिन आपको जीवन सफल प्रतीत होगा। किसी भी तरह के लेन-देन से जुड़े मामलों में भी आपको आराम मिलेगा। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगें। विरोधी स्वयं ही परास्त हो जायेंगे।

6- कन्या राशि 

आज के दिन अपने मन को सम्‍भालिए। अभी कोई महत्‍वपूर्ण निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम मध्‍यम और व्‍यापार की स्थिति चलती रहेगी। आपकी ज्ञान की क्षमता बढ़ेगी।

7- तुला राशि

भावनाओं में आकर किसी तरह का कोई निर्णय न लें। इसलिए अति भावुकता से बचें। अपने अधूरे कार्य पूर्ण करने के बाद आप संतुष्टि प्राप्त करेंगे. आपके मन में खुशी बनी रहेगी।

8- वृश्चिक राशि 

बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें। कोई नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। आपके मन में भावुकता ज़्यादा रहेगी। भविष्य को लेकर तनाव रहने से मन में असमंजस की स्थिति बनेगी। मानसिक संतुलन बनाने का प्रयास करें।

9- धनु राशि 

किसी बात को लेकर क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। कार्यों में किसी महिला का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके मन में अध्यात्म के प्रति रुचि जागृत होगी। आप में से कई लोग अपनी आत्मशक्ति के द्वारा आगे बढ़ेंगे।

10- मकर राशि 

आपके जीवन में आज के दिन प्रेम बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत मधुर रहेंगे। किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। आज के दिन मीठी भाषा का प्रयोग आपके संबंधों को मजबूती देगा।

11- कुंभ  राशि 

आज के दिन जीवन में असंतुष्टि का भाव बना रहेगा। आपका मन कहीं दूर चले जाने के लिए प्रेरित करेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। बच्चों की सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस करेगें।

12- मीन राशि 

आज के दिन आपके साथ किसी सहयोगी द्वारा विश्वासघात भी हो सकता है। काम के सिलसिले में बाहर जाने का प्लान बन सकता है। इस दौरान जीवन साथी से बहस हो सकती है।

This post was last modified on August 31, 2020 7:28 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022