33 की हुईं दीपिका पादुकोण, लॉन्च की अपनी वेबसाइट

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)| वर्ष 2018 में ‘पद्मावत’ की रिलीज और रणवीर सिंह से शादी के बाद शनिवार को 33 साल की हुईं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी वेबसाइट के लॉन्च की घोषणा की। एक दिन पहले दीपिका ने इंस्टाग्राम पर ‘जल्द ही कुछ बहुत रोमांचक सामने आने वाला है’ पोस्ट कर अपने प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी।

जैसे ही इंतजार की घड़ियां समाप्त हुई दीपिका ने वेबसाइट को लॉन्च किया और शीर्षक दिया, ‘यहां मैं अपनी वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट दीपिका पादुकोण डॉट कॉम प्रस्तुत कर रही हूं। लव दीपिका।’

पोस्ट में एक क्यूआर कोड दिया गया है, जो यूजर को सीधा वेबसाइट पर ले जाता है, जो दीपिका के करियर के बारे में जानकारी देता है।

वेबसाइट दीपिका द्वारा अर्जित उपलब्धियों व पुरस्कारों के बारे में बताती है। इसके अलावा लिव लव लॉफ पर जानकारी देती है। यह एक संस्था है, जो मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाती है, जिसका दीपिका समर्थन कर रही हैं।

रणवीर से शादी के बाद दीपिका का यह पहला जन्मदिन है। रणवीर और दीपिका ने नवंबर माह में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी।

पिछले साल, दीपिका ने यह भी घोषणा की थी कि वह ‘छपाक’ के साथ निर्माता बनने जा रही हैं। जिसमें वह तेजाब हमले की एक पीड़िता की भूमिका में दिखेंगी।

दीपिका को उनके जन्मदिन के खास दिन माधुरी दीक्षित नेने, प्रीति जिंटा और मनीष मल्होत्रा जैसे दिग्गजों ने बधाई दी है।

माधुरी दीक्षित नेने : दीपिका पादुकोण को जन्मदिन मुबारक हो! आशा है कि यह वर्ष आपके लिए वह सब लाए, जो आपका दिल चाहता है। यह साल अच्छा हो।

मनीष मल्होत्रा : अति खूबसूरत दीपिका पादुकोण.. जन्मदिन की शुभकामनाएं, उस भव्य मुस्कान को हमेशा बनाए रखें।

प्रीति जिंटा : हैप्पी बर्थडे दीपिका पादुकोण। प्यार, खुशी, आनंद और हंसी की कामना करती हूं। हमेशा हंसते रहो।

निकितिन धीर : दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं। आप मेरे जीवन में मिले सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं – हमेशा वास्तविक, विनम्र, मानवीय। यह साल आपके लिए शानदार हो मीनम्मा।

उर्वशी रौतेला : एक ऐसी शख्सीयत जो अपने अटूट दृढ़ संकल्प और जुनून से सभी को प्रेरित करती है! जिसे हम सभी प्यार और सम्मान करते हैं – दिलों की रानी। हैप्पिएस्ट बर्थडे दीपिका पादुकोण।

डायना पेंटी : जन्मदिन मुबारक हो दीपिका पादुकोण! आपको बहुत प्यार।

अमृता खानविलकर : दीपिका पादुकोण को जन्मदिन मुबारक हो।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022