Coronavirus In India: 35 हजार मामलों के साथ भारत में कोरोना के कुल मामले 95 लाख के पार

Follow न्यूज्ड On  

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 35,551 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 95,34,964 पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी। इसी दौरान कोविड-19 से 526 और लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,38,648 हो गया।

देश में फिलहाल कोविड-19 के 4,22,943 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 89,73,373 मरीज इससे उबर चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 40,726 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

भारत में रिकवरी रेट 94.11 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.45 फीसदी है।

बुधवार को भारत में 11,11,698 नमूनों की जांच की गई, जिसके बाद कुल नमूनों की जांच की संख्या 14,35,57,647 हो गई।

महाराष्ट्र अभी भी सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 18,32,176 मरीजों की पहचान हुई है, जबकि 47,357 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल राज्य में 47,357 सक्रिय मरीज हैं।

केंद्रीय मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 70 फीसदी नए मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ से हैं।

–आईएएनएस

 

This post was last modified on December 3, 2020 12:00 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022