UP: गांधी जयंती पर लगातार 36 घंटे चलेगा विधानमंडल सत्र, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ | महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उप्र में विधानमंडल का विशेष सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू होकर 36 घंटे तक चलेगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी खास अवसर पर सदन की कार्यवाही लगातार चलेगी। हालांकि विपक्ष ने इस सत्र के बहिष्कार का निर्णय लिया है। मुख्य सचेतक वीरेंद्र सिंह सिरोही ने बताया, “सत्र की शुरुआत में सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन को संबोधित करेंगे। इसके बाद अन्य नेताओं को मौका मिलेगा।”

उन्होंने बताया कि सब मंत्रियों के विषय भी तय किए गए हैं। कैबिनेट मंत्रियों को 15-15 मिनट जबकि राज्यमंत्रियों को 10-10 मिनट का समय मिलेगा।

विधानमंडल के विशेष सत्र के दौरान विधान परिषद में भी विपक्ष नहीं रहेगा। लिहाजा उच्च सदन में 36 घंटे का यह विशेष सत्र 34 सदस्यों के भरोसे चलेगा। उच्च सदन में सपा के 55, बसपा के आठ और कांग्रेस के दो सदस्य हैं। कांग्रेस के सदस्य दिनेश प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो चुके हैं और वह सदन में सत्ता पक्ष के बीच ही बैठते हैं। वहीं असंबद्ध सदस्य नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में सदन की कार्यवाही में सत्ताधारी दल भाजपा के 21, अपना दल (एस) के एक, शिक्षक दल व निर्दलीय समूह के पांच-पांच, एक निर्दलीय सदस्य और दिनेश प्रताप सिंह ही हिस्सा लेंगे। सरकार के मंत्रियों को चूंकि विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही में हिस्सा लेना है, इसलिए वे आते-जाते रहेंगे।

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के दल नेता व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बताया, “सपा कार्यकर्ता गांधी जयंती पर उनके प्रिय भजन गाएंगे।”

वहीं, पहली बार उपचुनाव लड़ रही बसपा ने प्रचार को महत्व देते सत्र में शामिल न होने का निर्णय लिया है। कभी सरकार का हिस्सा रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भी विशेष सत्र के बहिष्कार की घोषणा की है।

विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि विरोधी दलों के नेताओं की सहमति के बाद ही विशेष सत्र आहूत किया गया है। उन्होंने सभी दलों से जनहित में सत्र में भाग लेने का आग्रह किया।

This post was last modified on October 2, 2019 11:23 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022