5,500 से ज्यादा तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

Follow न्यूज्ड On  

जम्मू, 4 जुलाई (आईएएनएस)| जम्मू से 5,522 तीर्थयात्रियों का एक जत्था गुरुवार को अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ। पिछले तीन दिनों में करीब 33,694 यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा सहित दो काफिले घाटी के लिए रवाना हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2,520 यात्री बालटाल बेस कैंप के लिए जबकि 3,002 यात्री पहलगाम के बेस कैंप के लिए रवाना हुए हैं। मौसम विभाग ने दोनों रास्तों पर मौसम सही रहने का पूर्वानुमान जताया है।

वार्षिक अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 1 जुलाई से शुरू हुई, जो 45 दिन बाद, 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन समाप्त होगी।

श्रद्धालुओं के अनुसार, समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा में बनने वाली बर्फ की विशाल संरचना भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों की प्रतीक है।

स्थानीय मान्यता के अनुसार, बूटा मलिक नामक एक मुस्लिम चारवाहे ने 1850 में इस पवित्र गुफा की खोज की थी। एक सूफी संत ने चारवाहे को कोयले का बोरा दिया था, जो सोने में परिवर्तित हो गया था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022