Coronavirus in India: भारत में कोविड के 53 हजार नए मामले, 871 मौतें दर्ज

Follow न्यूज्ड On  

Coronavirus in India: भारत दुनियाभर में कोविड -19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित होने वाला तीसरा देश है। मंगलवार को यहां कोविड-19 के 53,601 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इन आंकड़ों के साथ कुल मामले 22,68,675 हो गए हैं। वहीं देश में एक ही दिन में 871 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं।

यहां संक्रमण से अब तक करीब 16 लाख लोग उबर चुके हैं, जो कि सक्रिय मामलों की तुलना में दोगुने से अधिक है। कुल मामलों में से, 6,39,929 सक्रिय मामले हैं जबकि 15,83,489 बीमारी से उबर चुके हैं। वहीं 45,257 लोग जानलेवा वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान गंवा चुके हैं।

भारत में एक दिन में 47,746 लोग संक्रमण से उबरे हैं, जो कि अब तक की सर्वाधिक संख्या है। देश में रिकवरी दर 69.79 प्रतिशत हो गई है।

सरकार ने सोमवार को 6,98,290 नमूनों का टेस्ट किया। अब तक कुल 2,52,81,848 नमूनों का टेस्ट किया गया है।

महाराष्ट्र कुल 5,15,332 मामलों और 17,757 मौतों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ हैा। इसके बाद तमिलनाडु में 2,96,901 मामले और 4,927 मौतें हुईं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली और उत्तर प्रदेश का स्थान है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022