75वें जन्म दिन पर नवीन पटनायक को बधाईयों का तांता

Follow न्यूज्ड On  

भुवनेश्वर, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के 75वें जन्मदिन पर शुक्रवार को उनको ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर बात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री अपना बधाई संदेश ट्विटर पर साझा किया।

मोदी ने ट्वीट किया, ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना।

कई मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने भी नवीन पटनायक को इस अवसर पर बधाई दी।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने भी पटनायक को बधाई दी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी तट पर एक रेत की मूर्ति के माध्यम से अपना बधाई संदेश दिया।

गुरुवार को, नवीन पटनायक ने बताया था कि वो इस साल कोविड-19 महामारी के कारण अपना जन्मदिन नहीं मनाऐंगे।

उन्होंने पार्टी कार्यकतार्ओं, समर्थकों और आम लोगों से नवीन निवास की यात्रा नहीं करने और दूसरों की मदद करने और रक्त और प्लाज्मा दान करने के लिए कहा।

पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने नवीन पटनायक 2000 से राज्य में सत्ता में हैं।

–आईएएनएस

एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022