इतिहास में 7 जुलाई- प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का 1981 में जन्म

Follow न्यूज्ड On  

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 7 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

7 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • मीर जाफर की बंगाल के नवाब के रूप में 1763 को दोबारा ताजपोशी हुई।
  • महाराजा रणजीत सिंह ने 1799 में लाहौर पर कब्जा किया।
  • दामोदर घाटी निगम की स्थापना 1948 में हुई।
  • स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना 1948 में हुई।
  • सोलोमन द्वीप ने 1978 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की। यूरोपियों ने 1567 में इस द्वीप समूह की खोज की थी।
  • पं. विश्वमोहन भट्ट को 1998 में सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।
  • फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस के नये टीके की खोज 1999 में की।
  • नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने 2003 में मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी थी।
  • अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को 2007 में रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
  • विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर एंडी मरे वर्ष 1936 के बाद से इस खिताब पर कब्जा जमाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी 2013 में बने।

7 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1656 में सिक्खों के आठवें गुरु गुरु हर किशन सिंह का जन्म हुआ।
  • मोहम्मद बरकतउल्ला का जन्म 1854 में हुआ वो भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्ता काला वेंकटराव का जन्म 1900 में हुआ।
  • राघवजी का जन्म 1934 में हुआ। वह ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता थे
  • 1981 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म हुआ।
  • रणधीर सिंह का जन्म 1878 में हुआ। वह प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी थे।
  • प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास का जन्म 1914 में हुआ।
  • 1959 में अनेक शोध-निबंध स्तरीय भारतीय एवं विदेशी शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित अशोक कुमार सिंह का जन्म हुआ।

7 जुलाई को हुए निधन

  • 7 जुलाई 2011 को उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर अब्दुल क़ावी देसनावी का निधन हुआ।
  • भारतीय सैनिक विक्रम बत्रा का निधन 1999 में हुआ।
  • 2014 में आज ही के दिन हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक मदन लाल मधु का निधन हुआ।

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022