’83’ में कपिल देव के लुक का रणवीर ने किया खुलासा

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)| अभिनेता रणवीर सिंह ने शनिवार को अपने 34वें जन्मदिन के अवसर पर अपनी आने वाली फिल्म ’83’ में अपने लुक का खुलासा किया। इसमें रणवीर दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। रणवीर ने ट्विटर पर अपने इस लुक का खुलासा किया। इसमें रणवीर मूंछों के साथ नजर आ रहे हैं और उनका हेयरस्टाइल भी काफी बदला हुआ है। कुल मिलाकर वह कपिल की तरह दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में रणवीर अपने हाथ में लेदर बॉल को उछालते दिख रहे हैं।

इस तस्वीर के कैप्शन में रणवीर ने लिखा है, “मेरे खास दिन पर, यहां प्रस्तुत हैं हरियाणा हरिकेन कपिल देव।”

यह फिल्म साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। फिल्म में रणवीर पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाएंगी।

अपनी शादी के बाद इस फिल्म से रणवीर और दीपिका वापस से साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले ये दोनों ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

’83’ में आर. बद्री, आदिनाथ कोठारे, हार्डी संधू, चिराग पाटील, साकिब सलीम, जतिन सरना, पंकज त्रिपाठी, दिनकर शर्मा, जीवा, ताहिर राज भसीन, ऐमी विर्क, धर्य करवा, निशांत दहिया और साहिल खट्टर भी हैं।

रिलायन्स एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022