9 मार्च को भारतीय महिला दिवस घोषित करने की मांग

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)| नेशनल वुमन पार्टी और ऑल इंडिया वुमन यूनाइटेड पार्टी ने 9 मार्च को भारतीय महिला दिवस( इंडियन वुमन डे) घोषित करने की मांग की है।

 इसके साथ ही सत्ता में 50 फीसदी हिस्सेदारी की मांग की गई है। ऑल इंडिया वुमन यूनाइटेड पार्टी की अध्यक्ष नसीम बानो ने कहा कि इन दोनों पार्टियों की सदस्य महिलाएं हैं। इन दोनों पार्टियों ने आगामी लोकसभा चुनाव में 283 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। 13 मार्च को दोनों पार्टियां संयुक्त रूप से जंतर मंतर से इंडिया गेट तक महिलाओं का मार्च निकालेंगी।

एनडब्ल्यूपी की अध्यक्ष श्वेता शेट्टी ने एक बयान में कहा, “अमेरिका की दशकों पुरानी नेशनल वुमंस पार्टी से प्रेरित होकर हमने सिर्फ महिलाओं के लिए इस पार्टी की शुरुआत की। इस पार्टी का मकसद संसद में महिला आरक्षण और कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न जैसे मुद्दों के खिलाफ लड़ाई लड़ना है। इस पार्टी का लक्ष्य महिलाओं खासकर वंचितों का प्रतिनिधित्व करना है।”

एनडब्ल्यूपी की सदस्यों में पूर्व राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन की बेटी पद्मा वेंकटरमन, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की बहन नैना जडेजा और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की बायोपिक में जयललिता का रोल निभाने वाली अभिनेत्री नित्या मेनन शामिल हैं।

शेट्टी ने कहा कि सामाजिक और आर्थिक आरक्षण और महिलाओं में राजनीतिक जागृति इस गठबंधन का मुख्य एजेंडा है।

नेशनल वुमन पार्टी (एनडब्ल्यूपी) और ऑल इंडिया वुमन यूनाइटेड पार्टी (एआईडब्ल्यूयूपी) के गठबंधन ने दिल्ली में चूड़ी चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार और बाकी राज्यों के लिए चुनाव आयोग ने उन्हें गैस स्टोव चिन्ह आवंटित किया है।

एआईडब्ल्यूयूपी का गठन 2014 में दिल्ली में किया गया था, जबकि एनडब्ल्यूपी का गठन 2012 में तेलंगाना निवासी डॉ. श्वेता शेट्टी ने किया था।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022