आध्यात्मिकता विश्व के लिए भारत का सबसे महत्वपूर्ण उपहार : कोविंद

Follow न्यूज्ड On  

हैदराबाद, 2 फरवरी (आईएएनएस)| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को कहा कि आध्यात्मिकता विश्व के लिए भारत का सबसे महत्वपूर्ण उपहार है। उन्होंने कहा कि वेदांता, तीर्थाकर महावीर और गौतम बुद्ध की शिक्षाओं से लेकर नानक और कबीर के संदेशों तक, अनंत आध्यात्मिक ज्ञान का भव्य प्रवाह हुआ है, जिसका भारतीय आध्यात्मिकता के अगुवा जैसे स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी और कई अन्य महापुरुषों द्वारा आधुनिक दुनिया में प्रसार किया गया है।

वह हैदराबाद के समीप श्री रामचंद्र मिशन के ‘कान्हा शांति वनम’ के नए वैश्विक मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में परमार्थ और परोपकार एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, “व्यक्तिगत विकास के अलावा, भारतीय आध्यात्मिक परंपरा वसुधव कुटुम्बकम और ‘सर्वे भवन्तु सुखिन:’ पर भी केंद्रित है। हमारे लिए, पूरी दुनिया एक परिवार है। हम धरती पर सभी के लिए खुशियां चाहते हैं। वैश्विक परिवार की सार्वभौमिक खुशी का संदेश श्रीराम चंद्र मिशन का भी संदेश है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022