आईडीबीआई फेडरल मैराथन में हेल्थ फिटनेस ट्रस्ट एनजीओ के 50 धावक भाग लेंगे

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)| हेल्थ फिटनेस ट्रस्ट (एचएफटी) नामक एनजीओ के 50 धावक 24 फरवरी को यहां होने वाले आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नई दिल्ली मैराथन में भाग लेंगे। यह एनजीओ मैराथन का आधिकारिक पार्टनर भी है। इस एनजीओ के 50 धावक मैराथन के 5के कैटगरी में हिस्सा लेंगे।

एशियन मैराथन चैम्पियन डॉ सुनीता गोडारा द्वारा 1994 में स्थापित किया गया यह ट्रस्ट नई दिल्ली में धर्मार्थ और धार्मिक न्यास अधिनियम, 1920 के तहत पंजीकृत है और इसका मकसद शहरी क्षेत्रों में मौजूद मलिन बस्तियों, कॉलेज एवं स्कूलों में विकास परियोजनाएं चलाने का है।

एचएफटी को महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई कार्यक्रम चलाने का अनुभव भी है। उसने सामाजिक सुविधा केंद्र (जीआरसी) स्थापित किया जिसने 2007 से 2010 तक कार्य किया। इसके अलावा, एनजीओ ने किशोर शक्ति योजना भी चलाया जिसमें महिलाओं के कौशल को निखारा गया।

वर्तमान में यह एनजीओ इंडिया हैबिटेट सेंटर और जन शिक्षण संस्थान, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तकनीकी सहयोग से कौशल विकास केंद्र का संचालन कर रहा है।

एचएफटी एक ताइक्वांडो अकादमी का भी संचालन करता है जिसे ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता प्राप्त है। इस अकादमी में वह दिल्ली ताइक्वांडो संघ के साथ मिलकर शहर की महिलाओं और लड़कियों को खेल की ट्रेनिंग देते हैं ताकि वह खुद को सुरक्षित रख पाए।

वंचित बच्चों के लिए भी मार्शल आर्ट की कक्षाएं शुरू की गई। 2016 में एक मीहने के लिए एचएफटी मार्शल आर्ट अकादमी के 15 ब्लैक बेल्ट ट्रेनर ने विभिन्न सत्रों में 15 विद्यालयों के 1500 लड़कियों को ट्रेनिंग दी।

एचएफटी ने पिछले 10 वर्षो में करीब 17,000 लड़कियों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी है। उन्हें दक्षिण दिल्ली के साकेत स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में कक्षाएं लगाकर ट्रेनिंग दी गई। इन बच्चों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर हुए टूर्नामेंट में पदक भी जीते।

हर दिन करीब 75 बच्चें इस एनजीओ के कार्यक्रमों के तहत मार्शल आर्ट सीखते हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022