आईएस से संबंधों के लिए गिरफ्तार कश्मीरी दंपति कश्मीरोसिंट हैंडल चलाते थे

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)| आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ संबंधों के लिए गिरफ्तार किए गए एक कश्मीरी दंपति कश्मीरोसिंट नामक एक ट्विटर हैंडल चलाते थे। यह ट्विटर हैंडल कश्मीर से जुड़ी जानकारियों के लिए बहुत लोकप्रिय था। हालांकि, अब यह अकाउंट अस्तित्व में नहीं है।

ट्विटर हैंडल ने अपने परिचय में लिखा था, “कश्मीर इंटेल (एट द रेट कश्मीरोसिंट)। ओएसआईएनटी, कश्मीर, भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से समाचार और कहानियां।”

12 फरवरी को किए गए एक ट्वीट में फायरवॉल बनाने के प्रयासों के बीच कश्मीर में ब्रॉडबैंड सेवाओं की बहाली में देरी की बात की गई थी।

इसमें यह भी बताया गया है कि यह अजीब है कि दो हफ्ते पहले यहां 2जी इंटरनेट को शुरू किया गया है।

कश्मीर घाटी में 80 फीसदी उपयोगकर्ता मोबाइल इंटरनेट का उपयोग करते हैं, वहीं केवल 20 फीसदी ब्रॉडबैंड का उपयोग करते हैं।

ब्रॉडबैंड, मोबाइल इंटरनेट की तुलना में अधिक सुरक्षित है। सरकार द्वारा इसे सीधे नियंत्रित किया जाता है और इसकी जवाबदेही भी अधिक है।

रविवार को, दिल्ली पुलिस की विशेष इकाई ने आईएस खोरासन मॉड्यूल के साथ कथित संबंधों के चलते ओखला से एक कश्मीरी दंपत्ति को गिरफ्तार किया था।

दंपति की पहचान जहांजेब समी (पति) और हिना बशीर बेग (पत्नी) के तौर पर की गई है। पुलिस ने कुछ आपत्तिजनल सामग्री भी जब्त की है और अभी वह उनसे पूछताछ कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, दंपति शाहीन बाग में नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ विरोध भड़का रहे थे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022