आईएसएल-7 : विजयी हैट्रिक के साथ मुम्बई टॉप पर पहुंचा

Follow न्यूज्ड On  

बोम्बोलिम(गोवा), 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। पहले हाफ में किए गए दो गोल के सहारे मुम्बई सिटी एफसी ने रविवार को बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में ओडिशा एफसी को 2-0 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की

मुम्बई की चार मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है और अब वह नौ अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

ओडिशा को इस सीजन में अब भी अपनी पहली जीत की दरकार है। टीम को चार मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है और वह 10वें स्थान पर है।

अपनी पहली जीत की तलाश में उतरी ओडिशा चौथे और मुम्बई सिटी 19वें मिनट में गोल करने का मौका गंवा बैठी। यहां चूकने के बाद 29वें मिनट मुम्बई के लिए अपना खाता खोलने का मौका आया।

ओडिशा के शुभम सारंगी पेनाल्टी एरिया में बॉल को हैंड कर बैठे और रेफरी ने मुम्बई को पेनाल्टी दे दिया। नाइजीरियन फॉरवर्ड बाथोर्लोमेव ओगबेचे ने 30वें मिनट में इस पेनाल्टी को गोल में तब्दील करके मुम्बई सिटी को 1-0 से आगे कर दिया।

इसके चार मिनट बाद ही मुम्बई ने अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया जब सेनेगल के डिफेंडर मौटार्डा फाल ने हेडर से बॉल को नेट में पहुंचा था। लेकिन रेफरी ने उनके इस गोल को डिसअलॉउ कर दिया।

यहां ओडिशा के गोलकीपर कमलजीत सिंह फाल के इस गोल को रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए और उनकी जगह रवि कुमार को बतौर सब्सीटयूट गोलकीपर के रूप में मैदान पर आना पड़ा।

रवि का मैदान पर आने से ओडिशा को कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि 45वें मिनट में उसे मैच का दूसरा गोल खाना पड़ा। मुम्बई के लिए दूसरा गोल रॉवलिन बोर्जेस ने बिपिन सिंह के क्रॉस पर हेडर से किया। ओडिशा ने इसके बाद हाफ टाइम तक 2-0 की अपनी बढ़त को बनाए रखा।

ओडिशा दूसरे हाफ में एक बदलाव के साथ उतरी। 49वें मिनट में मुम्बई के स्कोरर ओगबेचे द्वारा बॉक्स के बाहर से लगाए गए शॉट और 10 मिनट बाद ही अहमद जोहो के शॉट को ब्लॉक कर दिया गया।

65वें मिनट तक मुम्बई 70 प्रतिशत बॉल पजेशन और 387 पास के साथ ओडिशा पर लगातार दबाव बनाए हुई थी। दो मिनट बाद ही ओडिशा के मौरिसियो ने पहली बार सही शॉट लगाया, जिसे मुम्बई के गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने सेव कर लिया।

69वें मिनट में ओडिशा के जैकब ट्रोट और 74वें मिनट में सौरभ मेहर को येलो कार्ड का सामना करना पड़ा। अगले ही मिनट में मुम्बई ने अपने आक्रमण और ज्यादा तेजी लाने के लिए दो बदलाव किए।

86वें मिनट में मुम्बई के एडम ले फोन्ड्रे को येलो कार्ड दिखाया गया जबकि तीन मिनट बाद ही मुम्बई ने दो और बदलाव किए। इसके बाद मुकाबला इंजुरी टाइम में प्रवेश कर गया, जहां मुम्बई ने अपनी 2-0 की बढ़त को बरकरार रखते हुए तीन अंक हासिल कर लिए।

–आईएएनएस

ईजेडए

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022