आईएसएल : मुंबई सिटी ने फारुख चौधरी से किया करार

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई सिटी एफसी ने शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अगले सीजन के लिए फारुख चौधरी के साथ करार करने की घोषणा की है। भारत की राष्ट्रीय टीम के सदस्य ने मुंबई के साथ तीन साल का करार किया है।

वह अटैक के दोनों तरफ से खेल सकते हैं। मिडफील्ड में भी अच्छा कर सकते हैं।

चौधरी ने एक बयान में कहा, “मुंबई सिटी का जो विजन है वो अहम है। मैं इस बात को लेकर आश्वास्त हूं कि मेरे लिए, मेरे करियर को देखते हुए यह सही कदम होगा। मैं अपनी जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत करने को तैयार हूं। हम दर्शकों के सामने खेलना मिस करेंगे, लेकिन हम मुंबई की भावना को मैदान पर लेकर आएंगे। हम उनके लिए खेलेंगे।

2016 में वे केरला ब्लास्टर्स गए और फिर लोन पर मुंबई एफसी के लिए आईलीग में खेले। इसके बाद वह 2017 में आईएसएल टीम जमशेदपुर एफसी में चले गए। तीन सीजन तक वह जमशेदपुर से खेले। उन्होंने जमशेदपुर से 44 मैच खेले और तीन गोल किए।

टीम के मुख्य कोच सर्जियो लोबेरा ने कहा, “अपने खेल और विविधता से फारुख हमारे आक्रमण में नए आयाम लेकर आएंगे। हम उन्हें कल्ब में लाने के लिए प्रतिबद्ध थे। वह युवा हैं, वह भूखे हैं। उनमें अपने दम पर खेल को प्रभावित करने की क्षमता है।”

–आईएएनएस

एकेयू/जेएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022