आईजीआई एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद भोपाल रवाना हुईं शूटर मनु

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। ओलंपिक कोटा विजेता पिस्टल शूटर मनु भाकर ने शुक्रवार शाम को आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर एयर इंडिया के अधिकारियों द्वारा उन्हें परेशान किया गया। भाकर के मुताबिक वह दिल्ली से भोपाल जा रही थीं। 19 वर्षीय हरियाणा की शूटर भोपाल शूटिंग अकादमी जा रही थीं और उनके पास दो पिस्टल और गोलियां थीं।

मनु को इस कारण विमान में चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई लेकिन एयर इंडिया के शीर्ष अधिकारियों तथा खेल मंत्री किरण रिजिजू के अलावा नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार मनु को भोपाल के लिए अपने साजो-सामान के साथ उड़ान भरने की अनुमति मिल गई।

इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर रोके जाने के बाद, 19 वर्षीय मनु ने खेल मंत्री किरन रिजिजू और नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अपनी समस्या रखते हए ट्वीट किया था। रिजिजू के हस्तक्षेप के बाद, वह अंतत: एआई 437 उड़ान में सवार हो गई।

मनु ने शुक्रवार को कई बार ट्वीट किया। इसकी शुरुआत रात 8.17 बजे हुई और उनका आखिरी ट्वीट 8.57 बजे आया, जब उन्हें उड़ान भरने के लिए मंजूरी दे दी गई। उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में खेल मंत्री को धन्यवाद दिया और लिखा थैंक्यू सर। आप सभी के जोरदार समर्थन के बाद भोपाल रवाना हो रही हूं। धन्यवाद भारत।

रिजिजू ने ट्वीट कर जवाब दिया और लिखा आप भारत की गौरव हैं।

मनु आईएसएसएफ विश्व कप के लिए चुने गए शीर्ष निशानेबाजों में से एक हैं, जिसे नई दिल्ली में डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 18 से 29 मार्च तक आयोजित किया जाना है।

2018 यूथ ओलंपिक चैंपियन मनु ने नई दिल्ली में 8 से 14 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल के दूसरे दौर में 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में हिस्सा लिया था।

–आईएएनएस

जेएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022