आईओसी ने बौमान के निधन पर शोक जताया

Follow न्यूज्ड On  

लुसाने (स्विटजरलैंड), 14 अक्टूबर (आईएएनएस)| अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने अपने सदस्य पैट्रिक बौमान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बास्केटबॉल के पूर्व खिलाड़ी और कोच बौमान का अर्जेटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में निधन हो गया। वह 51 साल के थे। बौमान का पूरा जीवन बास्केटबॉल और खेल समुदाय को समर्पित था।

बौमान 1995 से 2002 तक अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ (एफआईबीए) के उपमहासचिव थे। इसके बाद वह 2002 में एफआईबीए के महासचिव नियुक्त किए गए थे।

आईओसी के अध्यक्ष थामस बाक ने बौमान के सम्मान में आईओसी मुख्यालय तथा ब्यूनस आयर्स में चल रहे यूथ ओलम्पिक खेलों में तीन दिन तक ओलम्पिक ध्वज आधा झुकाने का आदेश दिया है। इसके अलावा उनकी याद में यूथ ओलम्पिक विलेज में एक स्मारक भी बनाया जाएगा।

बाक ने बौमान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “यह एक बहुत बड़ी क्षति है जिससे हम सब को गहरा आघात हुआ है। हमने उन्हें कड़ी मेहनत करते देखा है और उन्हें खेलों से प्यार करते देखा है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022