आईपीएल-13 : चेन्नई बनाम राजस्थान के मैच में लगे 33 छक्के

Follow न्यूज्ड On  

शारजाह, 23 सितंबर (आईएएनएस)। आईपीएल-13 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार को खेले गए मैच में कुल 33 छक्के लगे। इस मैच को स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली टीम राजस्थान जीतने में सफल रही।

इतने ही छक्के 2018 में चेन्नई और रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर के मैच में लगे थे।

शरजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में छक्के लगाने के मामले में राजस्थान के संजू सैमसन सबसे आगे रहे। उन्होंने नौ छक्के मारे। उनके पास चेन्नई के फाफ डु प्लेसिस रहे जिन्होंने सात छक्के मारे।

राजस्थान के स्टीव स्मिथ और जोफ्रा आर्चर ने चार-चार छक्के लगाए। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तीन छक्के मारे जबकि उन्हीं की टीम के सैम कुरैन ने दो छक्के मारे।

सैमसन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली। स्मिथ ने 47 गेंदों पर 69 रन बनाए। आर्चर ने आखिरी में आठ गेंदों पर 27 रन बनाए। इन सभी की बदौलत राजस्थान ने सात विकेट पर 216 रन बनाए।

चेन्नई 20 ओवरों के बाद 200 रन ही बना सकी। उसकी तरफ से फाफ डु प्लेसिस ने 37 गेंदों पर 72 रन बनाए।

–आईएएनएस

एकेयू-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022