आईपीएल-13 : गेंदबाजों, किशन ने मुंबई को दिलाई जीत, दिल्ली की मुश्किलें बढ़ीं (राउंडअप)

Follow न्यूज्ड On  

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली 20 ओवरों में नौ विकेट पर 110 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए यह लक्ष्य आसान था। ईशान किशन (नाबाद 72, 47 गेंद, चौके, 3 छक्के) की शानदार पारी के दम पर मुंबई ने यह लक्ष्य 14.2 ओवरों में हासिल कर लिया।

दिल्ली के अभी भी 14 अंक ही है और उसे अपना अंतिम लीग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेलना है। बेंगलोर के खिलाफ दिल्ली को जीत चाहिए होगी नहीं तो उसके लिए प्लेऑफ की रेस मुश्किल हो जाएगी।

किशन और क्विंटन डी कॉक (26) ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी कर मुंबई की जीत पक्की कर दी थी। एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर क्विंटन डी कॉक प्लेड ऑन हो गए।

लेकिन किशन के लिए सब कुछ आसान था। वह आसानी से दिल्ली के मजबूत गेंदबाजी का सामना कर रहे थे। कैगिसो रबादा, नॉर्खिया, रविचंद्रन अश्विन को वह आसानी से खेल रहे थे। किशन ने भी छक्का मार मुंबई को जीत दिलाई। सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर किशन के साथ नाबाद लौटे।

इससे पहले, जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली के लिए मुश्किलें पैदा कर दी थीं।

दिल्ली ने पहले ही ओवर में अपने इन-फॉर्म बल्लेबाज शिखर धवन (0) का विकेट खो दिया था। इस मैच में टीम में लौटे पृथ्वी शॉ (10) भी तीसरे ओवर में पवेलियन लौट लिए। दिल्ली का स्कोर 15 पर दो विकेट था।

कप्तान श्रेयस अय्यर (25) और ऋषभ पंत (21) ने टीम को संभालने का भरसक प्रयास किया। अय्यर को राहुल चहर ने डी कॉक के हाथों स्टम्पिंग करा दिया।

मध्य के ओवरों में आए बुमराह ने फिर अपना कमाल दिखाया और तीन विकेट लिए। पहले उन्होंने मार्कस स्टोयनिस (2) को आउट किया। बुमराह ने फिर अपना अगला शिकार पंत को बनाया।

इस मैच में वापसी करने वाले हर्षल पटेल (5) को भी बुमराह ने एलबीडब्ल्यू किया बुमराह के इन झटकों के बाद दिल्ली का स्कोर 73 रनों पर छह विकेट हो गया था।

इसके बाद शिमरन हेटमायर (11) को नाथन कुल्टर नाइल ने आउट कर दिल्ली की एक अच्छा स्कोर हासिल करने की बची खुची उम्मीदों को भी खत्म कर दिया। रविचंद्रन अश्विन (12) ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। 12 रन बनाने वाले रबादा को बुमराह ने पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट किया।

–आईएएनएस

जेएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022