आईपीएल नीलामी : राजस्थान ने मौरिस को सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बनाया, 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा

Follow न्यूज्ड On  

चेन्नई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नई में जारी खिलाड़ियों की नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया।

इसके साथ मौरिस आईपीएल में सबसे अधिक पैसा पाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 2013 सीजन के लिए हुई नीलामी कोलकाता ने 15.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

मोरिस का बेस ब्राइस 75 लाख रुपये था। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले उनके लिए बोली लगाई। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर भी मोरिस को फिर से अपने साथ जोड़ने के लिए कूद पड़ा।

आरसीबी मोरिस के लिए सात करोड़ रुपये तक की बोली लगा चुका था, लेकिन मुंबई भी पीछे नहीं थी और उसने दक्षिण अफ्रीका आलराउंडर के लिए नौ करोड़ रुपये तक की बोली लगा दी।

लेकिन पंजाब किंग्स मोरिस को अपने जोड़ने के लिए इतना बैचेन था कि वह उन्हें 16.25 करोड़ रुपये तक देने के लिए तैयार हो गया था। इस बोली के साथ ही मोरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने को तैयार थे।

राजस्थान रॉयल्स ने फिर 16.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया। मोरिस इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के लिए खेल चुके थे।

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भारत के युवराज सिंह हैं, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स (उस समय दिल्ली डेयरडेविल्स) ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह आईपीएल का एक रिकार्ड है।

सीजन 14 के लिए जब नीलामी शुरू हुई तो आस्ट्रेलिया के ऑलराउंड़र ग्लैन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था लेकिन मौरिस ने उनका रिकार्ड तोड़ दिया।

–आईएएनएस

ईजेडए

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022