आईपीएस अधिकारी ने लिखा ‘संविधान-काव्य’, गृहमंत्री ने किया सम्मानित

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)| किसी पुलिस अधिकारी का हिंदी साहित्य और कविता से नाता, यह सुनकर थोड़ा अटपटा-सा लगता है। लेकिन कभी-कभी जो आम तौर पर नहीं होता, वह खासतौर पर होता है। दिल्ली में तैनात एक विशेष पुलिस आयुक्त के साथ कुछ ऐसा ही है। उन्होंने हिंदी में ‘संविधान-काव्य’ की रचना की है। इतना ही नहीं इस विशेष पुस्तक लेखन के लिए पुडुचेरी के पूर्व पुलिस महानिदेशक को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सम्मानित भी किया है। ‘संविधान-काव्य’ की रचना करने वाले भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं सुनील कुमार गौतम। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गौतम को उनके इस अनोखे कार्य के लिए पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के दिल्ली में 28 अगस्त को आयोजित 49वें स्थापना दिवस पर सम्मानित किया।

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त एस.के. गौतम देश के शायद पहले आईपीएस अधिकारी होंगे, जिन्होंने भारतीय संविधान की चुनिंदा और महत्वपूर्ण बातों को हिंदी ‘काव्य’ के रूप में लिखी है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए काम आ सकती है।

आईपीएस अधिकारी एस.के. गौतम ने आईएएनएस से कहा, “बात 2016 की है। उन दिनों मैं पुडुचेरी का पुलिस महानिदेशक था। संविधान की कई महत्वपूर्ण बातों को हिंदी में एक जगह आम बोलचाल की भाषा में आम-आदमी के वास्ते लिखने का मन हुआ। मन में था कि आखिर उस संविधान सभा का शुक्रिया कैसे अदा किया जाए? उस संविधान सभा का, जिसने हमें भारतीय संविधान-सी बेशकीमती धरोहर सौंपी, अपना बहुमूल्य समय और ऊर्जा खर्च करके। मन में आए इस विचार को पत्नी किरन गौतम से साझा किया। बस उसके बाद कुछ सोचने की जरूरत ही नहीं पड़ी। लिखना शुरू कर दिया। 238 पदों से सजा-संवरा वही संविधान-काव्य आज सबके सामने है।”

उन्होंने आगे कहा, “जैसे भारतीय संविधान हर भारतीय के लिए है। उसी तरह संविधान-काव्य भी बेहद सरल और आम-भाषा में हर हिंदुस्तानी के वास्ते ही काव्य रूप में संजोया गया है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। अगर कुछ नया है तो वह है इसका काव्यात्मक रूप।”

सुनील कुमार गौतम द्वारा लिखे गए इस अभूतपूर्व 82 पृष्ठों के ‘संविधान-काव्य’ की विशेषता यह है कि इसमें समाहित भारतीय संविधान के हर अनुच्छेद को छोटी-छोटी दो काव्य पंक्तियों में पिरो कर प्रस्तुत किया गया है। इस संविधान-काव्य में अनुच्छेद ‘394-क’ तक को समाहित किया गया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022